फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Voting in Nainital

आठ बजे सभी मतदान केंद्र में पहुंची पोलिंग पार्टियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Voting in Nainital
हल्द्वानी। सामान्य निर्वाचन 2022 को संपन्न कराने के लिए रविवार को 984 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। शाम आठ बजे तक सभी 1008 पोलिंग पार्टियां बूथों में पहुंच गई थीं। उधर, एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव होने के कारण चुनाव ड्यूटी में नहीं आ पाया।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से एमबी डिग्री कॉलेज और एमबी इंटर कालॅेज में भीड़ लगी रही। रिपोर्टिंग के लिए सुबह सात बजे से ही कर्मचारी एमबीपीजी कॉलेज और इंटर कॉलेज में पहुंचने लगे थे। सबसे अधिक दूरी वाली पोलिंग पार्टियों को पहले सामान देकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज गर्ब्याल और एसएसपी पंकज भट्ट ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पोलिंग टीम ने पहुंचते ही पीडीएस सिस्टम में पहले लॉगिंग लॉगिन किया। इसके बाद सामान लिया और मशीनों की जांच कर पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई। उन्होंने कहा कि ईवीएम की ट्रैकिंग व्हीकल ट्रेसिंग सिस्टम से की जा रही हैं। कहा कि सभी पीठासीन अधिकारियों को प्रत्येक दो घंटे में मतदान के प्रतिशत की जानकारी देनी है। जिले में चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण कराने के लिए 106 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 35 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी तरह की समस्या होने पर करें शिकायत : डीएम
- कंट्रोल रूम के नंबर 05946-220044, 280280, टोल फ्री नंबर 1950
हल्द्वानी। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि जिले में 61 वनरेबल और 89 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 11 कंपनियां की पैरामिलेट्री फोर्स, 1156 विभिन्न पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी के जवान तैनात किए गए हैं। कहा कि जहां मोबाइल कनेक्टिविटी किसी कारण से नहीं मिलेगी, वहां वायरलेस से संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए टीमों को वायरलेस दिए गए हैं। डीएम गर्ब्याल ने कहा कि किसी प्रकार की समस्याएं, शिकायत कंट्रोल रूम के नंबर 05946-220044, 280280 और टोल फ्री नंबर 1950 पर की जा सकती है।
41 पोलिंग पार्टियां मंगलवार को पहुंचेंगी
हल्द्वानी। जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बताया कि 41 पोलिंग पार्टियां 14 फरवरी को बूथ में ही रहेंगी। ये टीमें ईवीएम लेकर 15 फरवरी को कंट्रोल रूम पहुंचेंगी। इसके बाद इन्हें स्ट्रांग रूम में सील किया जाएगा।
1008 बूथों में 5048 कर्मचारी लगाए गए
हल्द्वानी। जिला निर्वाचन विभाग ने 1008 बूथों में 5048 कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगाई हैं। इनमें पुलिस फोर्स शामिल नहीं है। वहीं 132 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। एक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी और चार कर्मचारी हैं। बूथों में 1008 बीएलओ और 1008 आशा/आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है।
मास्क बाटेंगी आशा/आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार मतदान केंद्र में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि वोटर के मतदान केंद्र में पहुंचते ही आशा/आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सबसे पहले स्क्रीनिंग करेगी। इसके बाद हाथों को सैनेटाइज करेगी। मास्क नहीं होने पर वोटर को मास्क भी दिया जाएगा।
वोट देने के लिए प्रयोग करना होगा दस्ताना
हल्द्वानी। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से वोट देने से पहले वोटर को एक हाथ का दस्ताना दिया जाएगा। वोटर दस्ताना पहनकर ही ईवीएम का बटन दबाएगा। इसके बाद दस्ताने को डस्टबिन में डालेगा।
सखी बूथ में प्रसूता केंद्र बनाया गया
सखी बूथ में प्रसूता केंद्र भी बनाया गया है। कोई गर्भवती यहां आराम भी कर सकती है। इसके अलावा डाक्टरों की टीम भी विधानसभावार तैनात की गई है।
मतदान केंद्र के 200 मीटर परिधि से हटाए गए विज्ञापन
हल्द्वानी। मतदान को देखते हुए जिला निर्वाचन विभाग ने मतदान केंद्र की परिधि के आसपास लगाए गए प्रत्याशियों और राजनीतिक पार्टियों के बैनर, पोस्टर हटवा दिए। देर रात तक पोलिंग पार्टियां बैनर, पोस्टर हटा रही थी।

जांच में चार मशीनें खराब, तत्काल बदलीं
हल्द्वानी। पोलिंग पार्टियों की रवानगी पर बीयू, सीयू उपलब्ध कराए गए। इसके बाद कर्मचारियों ने वहीं पर मशीनों की जांच की। इस दौरान एक बीयू और तीन सीयू खराब पाई र्गइं। उपजिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि मशीनों को तत्काल बदल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed