{"_id":"6206ad655d4c9e54115c6c50","slug":"voting-in-nainital-haldwani-news-hld4534689166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरस्थ मतदान केंद्रों में आज से रवाना होगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरस्थ मतदान केंद्रों में आज से रवाना होगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शनिवार को दूरस्थ क्षेत्र की 24 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। भीमताल और नैनीताल विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां एमबी इंटर कालेज से जाएंगी। इनके अलावा सभी पोलिंग पार्टियां एमबी डिग्री कॉलेज से रवाना होंगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज गर्ब्याल ने एमबीपीजी कॉलेज के सभागार में जोनल मजिस्ट्रेटों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अंतिम दिन प्रशिक्षण दिया। कहा कि मतदान के प्रत्येक दो घंटे में मतदान की सूचना और प्रतिशत देना अनिवार्य है। जिला निर्वाचन अधिकारी गर्ब्याल ने कहा कि 12 फरवरी शनिवार को एमबी इंटर कॉलेज से 24 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
कहा कि ये पोलिंग पार्टियां रात्रि विश्राम जीआईसी हैड़ाखान और पतलोट में करेंगी। उन्होंने कहा कि किसी भी ईवीएम, वीवीपैट से छेड़छाड़ न करें। इसके अतिरिक्त मतदाता सूची, मतदान रजिस्टर, सील, टैग और महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि की जांच के बाद प्रस्थान करें। इस मौके पर सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी, नोडल अधिकारी आदर्श आचार संहिता पंकज कुमार उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम में रहेंगी ईवीएम और वीवीपैट
हल्द्वानी। उपजिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज हैड़ाखान, ढोलीगांव, भीड़ापानी और पतलोट के इंटर कालेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। कहा कि इन स्ट्रांग रूम में टीमें अपनी-अपनी ईवीएम और वीवीपैट जमा करेगी। स्ट्रांग रूम को सील भी किया जाएगा। कहा कि ईवीएम, वीवीपैट आदि कि मशीनों की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ को लगाया गया है। कहा कि प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि भी सील की कार्रवाई के दौरान स्ट्रांग रूम में आ सकते हैं। कहा कि 13 फरवरी सुबह ये टीमें यहां से रवाना होंगी।
सामान्य प्रेक्षक ने चुनाव कंट्रोल रूम में व्यवस्थाएं देखीं
हल्द्वानी। सामान्य प्रेक्षक अंतर सिंह नेहरा ने शुक्रवार को एमबी डिग्री कॉलेज स्थित चुनाव कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
सामान्य प्रेक्षक अंतर सिंह नेहरा ने चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए कहा। उन्होंने मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति, कंट्रोल रूम, स्वीप रूम का निरीक्षण किया। दौरान उन्होंने विज्ञापन और सोशल मीडिया पर भी नजर रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज गर्ब्याल, उपजिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी, नोडल अधिकारी एमसीएमसी/मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, लाइजन आफिसर हरवीर सिंह मौजूद रहे।
लालकुआं विधानसभा सीट का सबसे पहले आएगा रिजल्ट
- सबसे अंत में कालाढूंगी विधानसभा सीट का आएगा परिणाम
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। जिला निर्वाचन विभाग ने मतगणना की तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। इस बार सबसे पहले लालकुुआं विधानसभा सीट और अंत में कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र का रिजल्ट आएगा। कोरोना के कारण इस बार एक विधानसभा सीट की मतगणना दो-दो हॉल में होगी।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए पहली बार प्रत्येक विधानसभा सीट की काउंटिंग दो-दो हॉल में होगी। प्रत्येक हाल में सात-सात टेबल लगेंगी। इसमें छह टेबल में ईवीएम की मतगणना और एक टेबल पर वीवीपैट की गणना होगी।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी जोशी ने कहा कि लालकुआं क्षेत्र में 142, रामनगर क्षेत्र में 148, भीमताल क्षेत्र में 153, नैनीताल क्षेत्र में 164, हल्द्वानी क्षेत्र में 183 और कालाढूंगी क्षेत्र में 218 बूथ हैं। इनमें इतनी ही मशीनें लगेंगी। कहा कि मतगणना में सबसे पहले लालकुआं, फिर रामनगर, भीमताल, नैनीताल, हल्द्वानी और सबसे अंत में कालाढूंगी विधानसभा सीट का रिजल्ट आएगा।
14 फरवरी को रहेगी छुट्टी, आदेश जारी
हल्द्वानी। राज्य में विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को होंगे। चुनाव के दिन सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, कंपनी, सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।
शुक्रवार को जारी आदेशों में कहा गया है कि निगोशिएबल इंस्टूमेंट एक्ट के अधिकारों का प्रयोग में लाकर राज्यपाल 14 फरवरी सोमवार को राज्य में होने वाले राज्य विधानसभा सामान्य निर्वाचन के मतदान की तिथि के अवसर पर राज्य क्षेत्र में आने वाले समस्त अविरल प्रक्रिया वाले संस्थानों, समस्त कार्यालयों, शैक्षिक संस्थान और कारखाना अधिनियम कें अंतर्गत कार्यरत कर्मियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित करते हैं। साथ ही बैंक, कोषागार भी बंद रहेंगे। (माई सिटी रिपोर्टर)
शैडो एरिया में आज लगेंगे वायरलेस सेट
मजिस्ट्रेट और प्रेक्षकों को वायरलेस संचालित करने की दी गई ट्रेनिंग
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के दूरस्थ इलाकों में शनिवार को वायरलेस सेट लगाने के लिए टीमें जाएंगी। इन क्षेत्रों के वायरलेस सेट को रिले केंद्रों से संचालित किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक (संचार) गिरजाशंकर पांडे के निर्देश पर पुलिस की टीमें संचार व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी हैं। कंट्रोल रूम के प्रभारी बीसी पाठक ने बताया कि चुनाव के लिए संचार विभाग के निरीक्षक राजकुमार ने एमबीजी कालेज में शुक्रवार को वायरलेस सेट चलाने का प्रशिक्षण दिया है। इसमें छह ऑब्जर्वर, 25 जोनल मजिस्ट्रेट, 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट, दो क्यूआरटी टीमें मौजूद थीं। ये टीमें भीमताल क्षेत्र में छह, नैनीताल और कालाढूंगी क्षेत्र में एक एक वायरलेस सेट शक्तिशाली फ्रीक्वेंसी की लगाई जाएंगी। इन क्षेत्रों में 20 मतदेय स्थल हैं। मतदेय स्थलों पर अधिकारियों को हैंडसेट भी दिए जाएंगे। सेट लगाने के बाद संचार का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।
सिर्फ तीन कैमरे बंद
कंट्रोल रूम से शहर के 62 सीसीटीवी जुड़े हैं। इनमें तीन कैमरे तकनीकी कारणों के चलते बंद हो गए हैं। कंट्रोल रूम प्रभारी का कहना है कि शीघ्र ही कैमरे ठीक कर दिए जाएंगे।