फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Voting in Dhikala

कॉर्बेट पार्क के ढिकाला में हैं 14 वोटर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Voting in Dhikala
रामनगर का कॉर्बेट पार्क का ढिकाला, जहां बना है पोलिंग बूथ। - फोटो : RAMNAGAR
जितेंद्र पपनै
विज्ञापन

रामनगर। कॉर्बेट पार्क के ढिकाला में एक मात्र पोलिंग बूथ है, जहां सिर्फ 14 वोटर हैं। वर्ष 2000 तक यहां 214 वोटर हुआ करते थे। यह बूथ पौड़ी गढ़वाल की कोटद्वार विधानसभा सीट के अंतर्गत आता है, लेकिन दूरी ज्यादा होने और वोटर कम होने से यहां कोई भी प्रत्याशी वोट मांगने नहीं पहुंचता है।
चुनाव आयोग ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के भीतर भी पोलिंग बूथ बनाया है। कॉर्बेट पार्क के ढिकाला रेंज के कॉर्बेट बाल पाठशाला में बनने वाले बूथ में मात्र 14 वोटर हैं। विधानसभा चुनाव में यहां वनकर्मी मतदान करेंगे। खास बात ये भी है कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले इस बूथ तक पहुंचने के लिए मतदान टीम को यूपी से होकर आना होगा।
विज्ञापन

इसके लिए नजीबाबाद-काशीपुर-रामनगर-धनगढ़ी का रूट तय किया है। कोटद्वार से कॉर्बेट पार्क के ढिकाला बूथ की दूरी लगभग 139 किलोमीटर है। ढिकाला रेंज के अधिकारी राजेंद्र चकरायत ने बताया कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र का बूथ नंबर 97 कॉर्बेट बाल पाठशाला में है। इस बूथ पर अन्य पोलिंग बूथ की तरह ही सारी सुविधाएं होंगी। बताया कि अधिकतर सेवानिवृत्त, स्थानांतरण और कई वन कर्मियों ने अपने वोट रामनगर क्षेत्र में बनवा लिए हैं। नई गणना के अनुसार यहां मात्र 14 वोटर रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed