फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   volvo bus bad ruckus

Nainital News: वॉल्वो खराब, यात्रियों ने बस अड्डे पर काटा हंगामा

Sun, 25 Jun 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 25 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
volvo bus bad ruckus
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। काठगोदाम डिपो की वॉल्वो चलने से पहले ही हल्द्वानी डिपो में खराब हो गई। इस पर यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा। बाद में एक साधारण बस का इंतजाम करके यात्रियों को दिल्ली भेजा गया।
विज्ञापन



रविवार दोपहर काठगोदाम डिपो की वॉल्वो को हल्द्वानी से दिल्ली के लिए जाना था। जब यात्री हल्द्वानी पहुंचे तो बताया गया कि बस खराब हो गई है। काफी कोशिशों के बाद भी बस ठीक नहीं हो पाई। बाद में यात्रियों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि बस खराब होने की सूचना पहले से ही देनी चाहिए थी। यात्रियों ने बस के लिए पहले से ही ऑनलाइन टिकट बुक करा लिए थे। काफी देर तक हल्द्वानी बस अड्डा प्रबंधन यात्रियों को समझाता रहा। मौके पर एसी बस नहीं होने की वजह से यात्रियों को काफी समझाने के बाद उन्हें साधारण बस से दिल्ली भेजा गया। हल्द्वानी बस स्टेशन इंचार्ज इंद्रा भट्ट ने बताया कि स्थिति को संभाल लिया गया था। परिवहन निगम से जानकारी मिली कि जिन यात्रियों ने वॉल्वो के लिए ऑनलाइन टिकट बुक किया था उन्हें शेष रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन




दिल्ली के लिए यात्रियों की भीड़ बरकरार

हल्द्वानी। दिल्ली जाने वाले यात्रियों का दबाव कम नहीं हो रहा है। रविवार को भी हल्द्वानी डिपो से ही करीब 25 बसों को दिल्ली भेजा गया है। विगत एक माह से दिल्ली रूट पर परिवहन निगम ने जमकर कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed