{"_id":"3dfd417f112a81ac33230867ebffacf4","slug":"volleyball-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक को हराकर रुड़की बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नाटक को हराकर रुड़की बना चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 09 Feb 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन तक हल्द्वानी के खेल प्रेमियों का जमकर मनोरंजन करने वाले अखिल भारतीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का भव्य समापन हो गया। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ की ओर से रामलीला ग्राउंड शीशमहल में छह से आठ फरवरी तक चले इस टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार को कर्नाटक को हराकर रुड़की चैंपियन बना। मुख्य अतिथि वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। उन्होंने कुछ देर मैच देखा और आयोजकों को बधाई दी।
विज्ञापन
रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में रुड़की ने कर्नाटक को तीनों सेटों में हराकर चैंपियनशिप जीती। इससे पूर्व हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में कर्नाटक ने भोजपुर को और रुड़की ने भारतीय रेलवे गोरखपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
इस दौरान मेयर जोगेंद्र रौतेला, हेमवंती नंदन कुमियाल, यूकेडी नेता सुरेश जोशी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष महेंद्र अधिकारी, मीडिया प्रभारी कमल पपनै, संघ के अध्यक्ष गिरीश तिवारी, हरीश पांडे, केआर पांडे, मुकुल बल्यूटिया, दीपक बल्यूटिया, बलजीत चड्ढा, मुकेश तिवारी, नवीन चौहान, कुबेर, भुवन जोशी, मोहन अधिकारी, ललित तिवारी, अनिल गौड़, कुंदन बिष्ट, गणेश बिष्ट, तारादत्त फुलारा आदि थे।
विज्ञापन