{"_id":"6981081559992b36a502cfa6","slug":"vivek-and-rakesh-became-the-heroes-of-victory-haldwani-news-c-337-1-ha11015-129766-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: विवेक और राकेश बने जीत के हीरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: विवेक और राकेश बने जीत के हीरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला क्रिकेट लीग में सोमवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में राकेश बिष्ट की बेहतरीन पारी से डीके स्पोर्ट्स ने तन्मय क्रिकेट अकादमी पर सात विकेट से जीत दर्ज की। विवेक की 113 रनों शतकीय पारी से गोल्डन क्रिकेट अकादमी मैच जीतने में सफल रही।
जीएनजी क्रिकेट ग्राउंड में हुए पहले मैच में तन्मय क्रिकेट अकादमी ने नौ विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में डीके स्पोर्ट्स की टीम ने 31वें ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। पृथ्वी रावल मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
चकलुवा में हुए दूसरे मैच में गोल्डन क्रिकेट अकादमी ने सात विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए। जवाब में काठगोदाम क्रिकेट अकादमी की टीम 217 रन ही बना सकी। विवेक मैन ऑफ द मैच घोषित हुए। वहां कमल पपनै, नरेंद्र अधिकारी, आनंद बिष्ट, किशन अनेरिया, दिग्विजय कनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन