{"_id":"655b31b25f8bfedc5c0f8143","slug":"vivah-muhurat-will-start-from-25th-november-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vivah Muhurat 2023: नवंबर में इस दिन से शुरू होंगी शादियां, जानें विवाह के शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vivah Muhurat 2023: नवंबर में इस दिन से शुरू होंगी शादियां, जानें विवाह के शुभ मुहूर्त
Mon, 20 Nov 2023 03:45 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 20 Nov 2023 03:45 PM IST
सार
इस माह विवाह के विशेष और शुभ मुहूर्त 25 नवंबर, 27 नवंबर, 28 और 29 नवंबर के बाद 6, 7 और 8 दिसंबर तक हैं। वर और कन्या अगर अधिक उम्र के हो गए हों तो आपातकालीन विवाह लग्नों का भी प्रावधान है जो कि 15 दिसंबर तक किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सूर्य देवता के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने और हेमंत ऋतु शुरू होने के साथ ही विवाह सीजन शुरू हो गया है। औपचारिक रूप से और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से श्री हरि विष्णु भगवान के शयन से उठने और 24 नवंबर को तुलसी विवाह के बाद 25 नवंबर से विवाह लग्न शुरू होंगे। पंचांग के अनुसार विवाह के लग्न 25 नवंबर से शुरू होकर 8 दिसंबर तक ही विशेष विवाह योग है।
विज्ञापन
ज्योतिष त्रिभुवन उप्रेती ने बताया कि पंचांग के अनुसार, इस माह विवाह के विशेष और शुभ मुहूर्त 25 नवंबर, 27 नवंबर, 28 और 29 नवंबर के बाद 6, 7 और 8 दिसंबर तक हैं। वर और कन्या अगर अधिक उम्र के हो गए हों तो आपातकालीन विवाह लग्नों का भी प्रावधान है जो कि 15 दिसंबर तक किए जा सकते हैं। 15 दिसंबर से 14 जनवरी तक खर मास रहने के कारण विवाह पर नहीं हो सकेंगे। माघ माह में 16 जनवरी से फिर विवाह लग्न शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
इन योग में विवाह संस्कार देता है अशुभ फल
जानकारों के अनुसार मूल, अश्लेषा, विशाखा, गंडमूल, नक्षत्र, भकूट, ग्रह बल का ठीक ढंग से विचार कर ही विवाह करना सफल वैवाहिक जीवन के लिए आवश्यक माना गया है। विवाह में प्रतिपदा तिथि को मूल नक्षत्र, पंचमी तिथि को भरूणी नक्षत्र, अष्टमी को कृतिका, नवमी को रोहणी नक्षत्र, दशमी को अश्लेषा नक्षत्र के अनुसार यह योग विवाह में ज्वालामुखी योग कहे गए हैं।
विज्ञापन