फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Virpur hank two stone crushers village CG

वीरपुर लच्छी गांव के दो स्टोन क्रशर सीज

Tue, 14 Apr 2015 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Tue, 14 Apr 2015 02:42 AM IST
विज्ञापन
Virpur hank two stone crushers village CG

वीरपुर लच्छी गांव में सड़क को लेकर चल रहे लंबे विवाद के बाद सोमवार को दो स्टोन क्रशरों पर कार्रवाई की गई। एसडीएम एसएस जंगपांगी के नेतृत्व में खान विभाग, पुलिस, पर्यावरण और राजस्व विभाग की संयुक्त छापामार कार्रवाई में ढिल्लन स्टोन क्रशर और पुरेवाल स्टोन क्रशर में कई अनियमितताएं पाई गईं। जिस कारण उन्हें सीज कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि दोनों क्रशर स्वामियों पर एक करोड़ 18 लाख से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है। डीएम को इसकी संस्तुति भेज दी गई है। वहीं, ढिल्लन स्टोर क्रशर के डायरेक्टर डीपी सिंह और पुरेवाल स्टोर क्रशर के पार्टनर बलविंदर सिंह से कार्रवाई के दस्तावेजों पर साइन कराए गए। इसके तहत अग्रिम आदेशों तक इन क्रशरों से उपखनिज का क्रय-विक्रय नहीं हो सकेगा। 

विज्ञापन


खान अधिकारी राजपाल लेघा ने बताया ढिल्लन स्टोन क्रशर में पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिली अनुमति 31 मार्च 2015 को खत्म हो गई थी। जिसे रिन्यू नहीं कराया गया था। जबकि पुरेवाल स्टोन क्रशर में स्टॉक क्रशर स्थापित करने की अनुमति तो थी, लेकिन संचालन की अनुमति नहीं थी। उन्होंने बताया दोनों स्टोन क्रशरों में चहार दीवारी, हरित पट्टी, वायु एवं ध्वनि प्रदूषण रोकने के उपकरण नहीं लगाने के साथ ही उपखनिज के भंडारणों में भी अनियमितताएं पाई गईं। इस कारण टीम ने धर्मकांटे, आफिस और मुख्य द्वार को सीज कर दिया।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि ढिल्लन स्टोन क्रशर पर अभिलेखों के अनुसार 53277 घनमीटर भंडारण होना था। जांच के दौरान 42376 घनमीटर उपखनिज पाया गया। इस स्टोन क्रशर स्वामी के खिलाफ 49 लाख 30 हजार 450 जुर्माना ठोका गया है। वहीं पुरेवाल स्टोन क्रशर में अभिलेखों के अनुसार 64784 घनमीटर उपखनिज भंडारण होना था। जांच में 49500 उपखनिज कम पाया गया। जो अभिलेखों के मुताबिक 15284 घनमीटर था। इस क्रशर स्वामी को उपखनिज कम मिलने पर 69 लाख 2 हजार 930 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। टीम में सीओ मिथिलेश कुमार, पर्यावरण एवं प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डीके जोशी, कोतवाल कैलाश पंवार, एलआईयू समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed