फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Viren Dangwal remembered on 77th birth anniversary

Nainital News: 77वीं जयंती पर याद किए गए वीरेन डंगवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Viren Dangwal remembered on 77th birth anniversary
राइंका ढेला में कवि वीरेन डंगवाल को उनकी 77वीं जयंती पर हुए कार्यक्रम। संवाद 
रामनगर (नैनीताल)। कवि वीरेन डंगवाल को उनकी 77वीं जयंती पर राजकीय इंटर काॅलेज ढेला में उनकी कविताओं के साथ याद किया गया। विद्यालय की सांस्कृतिक टीम उज्यावक के कोमल सत्यवली, हिमांशी जीना, मानसी करगेती, विवेक बिष्ट, दीपांशु ने वीरेन डंगवाल की कविता हमारा समाज प्रस्तुत की।
विज्ञापन

अंग्रेजी प्रवक्ता नवेंदु मठपाल ने वीरेन डंगवाल को आमजन के सुख दुख का कवि बताया। वीरेन डंगवाल के तीन कविता संग्रह व तुर्की के क्रांतिकारी कवि नाजिम हिकमत की कविताओं के अनुवाद व कई लेख प्रकाशित हुए। उनकी कविताएं अंधेरे से लड़ने की राह दिखाती हैं।
विज्ञापन

बच्चों ने वीरेन डंगवाल की कविताओं हाथी, मेरा बच्चा, उजले दिन जरूर आएंगे, पपीता, हमारा समाज, रामसिंह का वाचन किया। इस मौके पर कला शिक्षक प्रदीप शर्मा के दिशा निर्देशन में बच्चों ने उनकी कविताओं के पोस्टर भी बनाए। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रीराम यादव, मनोज जोशी, सीपी खाती, हरीश कुमार, संत सिंह, दिनेश निखुरपा, नफीस अहमद, प्रदीप शर्मा, बालकृष्ण चंद, सुभाष गोला, संजीव कुमार, जया बाफिला, उषा पवार, पद्मा, नरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed