फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   VIP Seat of MLA Ramnagar

वीआईपी सीट रही हैं रामनगर विधानसभा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
VIP Seat of MLA Ramnagar
VIP Seat of MLA Ramnagar
रामनगर : सीएम के चुनाव से वीआईपी बनी थी यह सीट
विज्ञापन

विधानसभा सीट परिचय
2002 में अस्तित्व में आई रामनगर विधानसभा सीट से बारी-बारी रहा दो दलों का कब्जा
मतदाता
कुल 121348
महिला 58794
पुरुष 62553
युवा 28918
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद 2002 में रामनगर विधानसभा सीट अस्तित्व में आई थी। यह सीट वीआईपी सीट रही है, क्योंकि इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने उपचुनाव जीता था। रामनगर ही वह सीट है, जहां एनडी तिवारी चुनाव जीतकर पांच साल तक मुख्यमंत्री बने थे। एनडी तिवारी के बाद कोई भी मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया।
अब तक के विधायक
-योगम्बर सिंह रावत कांग्रेस 2002
-एनडी तिवारी कांग्रेस 2002 (उपचुनाव)
-दीवान सिंह बिष्ट भाजपा
-अमृता रावत कांग्रेस 2012
- दीवान सिंह बिष्ट भाजपा 2017
प्रमुख मुद्दे
- बदहाल सरकारी अस्पताल
- रोडवेज बस अड्डे की दुर्दशा
- सड़कें भी बदहाल
- विद्यालयों में शिक्षकों की कमी
- वनग्रामों में मूलभूत सुविधाएं न मिलना
- रानीखेत रोड पर लगने वाला जाम
वादे पूरे/अधूरे
रामनगर से तेलीपुरा सड़क का निर्माण का अभी तक नहीं हुआ है। राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - मो. जुल्फिकार
कोसी नदी के किनारे तटबंध बनने चाहिए। हर बरसात में बाढ़ के कारण किसानों की जमीन बहती है इसलिए तटबंध बनना बेहद जरूरी है। - मोहन फर्त्याल
मार्गों का चौड़ीकरण होना चाहिए, जिससे पर्यटक व स्थानीय लोगों को आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिल सके। यहां जाम सबसे बड़ी समस्या है। - मीना पांथरी
सरकारी अस्पताल को पीपीपी मोड पर तो दे दिया, लेकिन हर बीमारी का डॉक्टर नहीं है। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी पूरी होने चाहिए। - उमेश कुमार गर्ग
विधायक की बात
रामनगर विधानसभा क्षेत्र में काफी विकास कार्य हुए हैं। सड़कों से लेकर सिंचाई, शिक्षा, नलकूप निर्माण, स्कूलों की दशा सुधारने का काम किया गया है। रोडवेज बस अड्डे का निर्माण कार्य चल रहा है और पीपीपी मोड पर अस्पताल को देकर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा रामनगर की जनता को दिया जा रहा है।
विज्ञापन

- दीवान सिंह बिष्ट, विधायक रामनगर
दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी की बात
रामनगर में कोई काम नहीं हुआ है। सड़कों की हालत सुधरी नहीं है। अस्पताल को पीपीपी मोड पर देकर रेफरल सेंटर बना दिया है। बेरोजगारी, महंगाई पर प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रणजीत सिंह रावत, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed