फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vip numbers are now available only from online auction

अब ऑनलाइन नीलामी से ही मिलेंगे वीआईपी नंबर

Tue, 23 May 2017 12:53 AM IST
कीर्तिराज रुमाल
कीर्तिराज रुमाल Updated Tue, 23 May 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Vip numbers are now available only from online auction
- फोटो : facebook

यदि आप अपनी बाइक या कार के लिए वीआईपी नंबर की चाहत रखते हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब बिना सिफारिश के भी आपकी मुराद पूरी हो सकती है। परिवहन विभाग जल्द ही वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन बुकिंग और नीलामी शुरू करने की तैयारी में है। इसकी टेस्टिंग से पहले विभाग ने अपने कार्यालयों में वीआईपी नंबरों की सीधी खरीद बंद कर दी है।

विज्ञापन

 
वीआईपी नंबरों को लेकर वाहन स्वामियों में बड़ा क्रेज रहता है। वाहन नंबरों की नई शृंखला खुलने से पहले ही वीआईपी नंबर हासिल करने की होड़ मच जाती है। कुछ शौकीन अपने पसंद के नंबर के लिए लाखों रुपये खर्च कर देते हैं, जबकि कुछ लोग अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव बनवाकर वीआईपी नंबर हासिल कर लेते हैं।
विज्ञापन


परिवहन विभाग अब वाहन स्वामियों को सुविधा देने और अपनी आय बढ़ाने के लिए वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन बुकिंग और नीलामी शुरू करने जा रहा है। इसके लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट ट्रांसपोर्ट डाट यूके डाट जीओवी डाट इन पर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीआईपी नंबरों के तय रेट से जो सर्वाधिक रकम की बोली लगाए नंबर उसे मिल जाएगा। संभागीय परिवहन अधिकारी राजीव मेहरा ने कहते हैं कि परिवहन मुख्यालय स्तर पर वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी की टेस्टिंग चल रही है। टेस्टिंग के बाद वाहन स्वामियों के लिए यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।  


किस नंबर की कितनी कीमत
वीआईपी नंबर                 मूल्य 


0001                  01 लाख

0786                   01 लाख 

0002 से 9 तक         60 हजार 

0010 से 0099 तक    50 हजार 

ये हैं 20 हजार रुपये के सर्वाधिक वीआईपी नंबर 

0100, 0101, 0111, 0123, 0200, 0202, 0222, 0234, 0300 से 9999 तक 

1000, 2000, 3000, 4000, 5000, 6000, 7000, 8000 और 9000 जैसे आकर्षक नंबर भी 

पांच हजार रुपये की भी सीरीज

अन्य वांछित वीआईपी नंबरों के लिए पांच हजार रुपये तय की गई है। इसकी शृंखला में 0012, 0019, 0029 आदि नंबर आते हैं। वाहन स्वामियों में इन नंबरों की भी काफी मांग रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed