{"_id":"6a5bdddf3e130bcf46088476","slug":"villagers-raised-questions-on-the-quality-of-asphalting-nainital-news-c-418-1-shld1006-8542-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: डामरीकरण की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: डामरीकरण की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
Sun, 19 Jul 2026 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मल्ला और तल्ला के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने शहीद इंद्र सिंह बर्गली मोटर मार्ग पर डामरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए, बंद पड़े कलवर्टों को नहीं खोलने और जल निकासी के कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत करने के साथ जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इसके चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि डीएम भवाली लोनिवि के अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान पूर्व प्रधान खीम सिंह बिष्ट, सुनील कुमार, हरीश, घनश्याम बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन