फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers met MLA Bhagat on the issue of Damuwadhunga

Nainital News: दमुवाढूंगा के मुद्दे पर विधायक भगत से मिले ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Villagers met MLA Bhagat on the issue of Damuwadhunga
विधायक को ज्ञापन देते लोग।
हल्द्वानी। प्रशासन की ओर से दमुवाढूंगा क्षेत्र में खाली भूखंडों पर सरकारी भूमि के बोर्ड लगाने से लोगों में भय और आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अनिश्चितता और तनाव बढ़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान महेश जोशी के नेतृत्व में विधायक बंशीधर भगत से भेंट कर दमुवाढूंगा को राजस्व गांव घोषित कराने की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी क्षेत्र का स्वामित्व योजना के तहत सर्वे और अभिलेख संक्रियाएं अब तक शुरू नहीं हुई हैं। उपर से जिला प्रशासन सरकारी जमीन को अपने कब्जे में ले रहा है। इससे ग्रामीणों में अपनी जमीन और घर छिनने का डर पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने विधायक से कहा दमुवाढूंगा क्षेत्र के लिए पूर्व में जारी अधिसूचना में स्पष्ट है कि 578 एकड़ क्षेत्रफल में अवैध कब्जाधारियों को नियमित किया जाए। इस पर विधायक भगत ने दूरभाष पर सचिव राजस्व सुरेंद्र नारायण पांडे से बात कर ग्रामीणों की समस्या को हल कराने को कहा। भगत ने कहा कि बुधवार को वह स्वयं देहरादून जाकर इस मुद्दे पर राजस्व परिषद के अध्यक्ष और सचिव से मिलेंगे। इस दौरान विजय कुमार पप्पू, मुन्नी बिष्ट, प्रकाश चंद्र तिवारी, नवीन जोशी, गोपाल जोशी, पान सिंह नेगी, चंदन बिष्ट, पनराम, हरीश सिंह गौरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed