{"_id":"6636afb1055ac0d7020181a4","slug":"villagers-frightened-after-seeing-fire-reaching-their-houses-haldwani-news-c-240-1-shld1006-103514-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: घरों तक बढ़ती आग देखकर ग्रामीण सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: घरों तक बढ़ती आग देखकर ग्रामीण सहमे
Sun, 05 May 2024 03:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 05 May 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
भीमताल/ गरमपानी(नैनीताल)। जंगलों में लगी आग की लपटें अब लोगों के घरों तक पहुंचने लगी है। इससे ग्रामीण सहमे हुए हैं। शनिवार को भीमताल के चांफी के पनियाली और अक्सोड़ा के जंगलों में आग लगी रही। आग को बढ़ता देख स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फायर बिग्रेड के मक्खन सिंह ने बताया कि आग को पानी डालकर बुझा लिया गया। इधर, बेतालघाट ब्लॉक में जंगल में लगी आग शनिवार की दोपहर बाद जोग्याड़ी और फलयाड़ी के आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गई। आग को घरों के पास देखकर ग्रामीण आग बुझाने के लिए जंगल की ओर दौड़ पड़े। महिलाओं ने मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। ग्राम प्रधान शीला देवी ने बताया कि ग्रामीणों ने संयुक्त प्रयास से आग को आबादी तक पहुंचने से पहले ही बुझा दिया। इधर, खैरना-बेतालघाट स्टेट हाईवे के नीचे लगी आग की लपटों से वाहनों की रफ्तार कुछ देर तक थमी रही। साथ ही पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने से वाहन चालकों और यात्रियों में दुघर्टना का भय बना रहा। बाद में मार्ग से धुआं कम होने पर वाहन चालकों की आवाजाही शुरू हुई।