फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers created a ruckus at the polling booth in Jaipur Khema alleging fake voting

Panchayat Chunav 2025: फर्जी वोटिंग पर हंगामा, पोलिंग पार्टी को निकालने के लिए बुलानी पड़ी फोर्स

Tue, 29 Jul 2025 03:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 29 Jul 2025 03:18 PM IST
सार

जयपुर खीमा स्थित मतदान केंद्र पर एक परिवार के पांच लोगों के फर्जी वोट डालने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने चार घंटे तक हंगामा काटा। वे बूथ नंबर 137 के मतदान को निरस्त करने की मांग उठाने लगे।

विज्ञापन
Villagers created a ruckus at the polling booth in Jaipur Khema alleging fake voting
मतदान केंद्र के मुख्य द्वार के बाहर दोबारा वोट कराने की मांग को लेकर हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर खीमा स्थित मतदान केंद्र पर एक परिवार के पांच लोगों के फर्जी वोट डालने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने चार घंटे तक हंगामा काटा। वे बूथ नंबर 137 के मतदान को निरस्त करने की मांग उठाने लगे। इस बीच तीन थानों की फोर्स और पीएसी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर रात नौ बजे मतदान कार्मिकों को वहां से निकाला जा सका।

विज्ञापन


मोटाहल्दू क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र जयपुर खीमा स्थित मतदान केंद्र के बूथ नंबर 137 में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों ने शाम साढ़े चार बजे एक परिवार के पांच लोगों के फर्जी वोट डालने की बात मतदान अधिकारी के समक्ष उठाई। यह बात बाहर बैठे समर्थकों को पता चली तो वे गेट के बाहर एकजुट हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


बूथ पर मतदान निरस्त करने दोबारा वोटिंग की मांग को लेकर वे नारेबाजी करने लगे। मौजूद सेक्टर मजिस्ट्रेट बीएल जोशी, लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल, कोतवाल राजेश यादव और पीठासीन अधिकारी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रत्याशी और समर्थक मांग पर अडिग रहे। रात में तहसीलदार लालकुआं कुलदीप पांडे और हल्द्वानी, लालकुआं, चोरगलिया थानों की फोर्स के अलावा पीएसी जवान भी पहुंच गए। रात करीब नौ बजे तहसीलदार से वार्ता के बाद ग्रामीण माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना दे रहीं महिलाओं को महिला जवानों ने हटाया। उसके बाद मतदान कार्मिकों व मतपेटियों को लेकर जाने वाली टीम को किसी तरह निकाला गया। यहां प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल मोटाहल्दू के अध्यक्ष संदीप पांडे, राकेश कविदयाल, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य गरिमा पांडे, हेमा कविदयाल और महेश कबडाल शामिल रहे। इधर, एसडीएम राहुल शाह का कहना है कि पीठासीन अधिकारी को घेरने वाले प्रदर्शनकारियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मतदान केंद्र पर मारपीट का वीडियो वायरल इस मतदान केंद्र का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें एक प्रत्याशी का पुत्र दूसरे प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट को पीटते हुए दिख रहा है। हालांकि किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की है।

66 मतदान प्रक्रिया के दौरान तीन लोग अपना वोट डालने पहुंचे थे जिनका कहना था कि उनका वोट पड़ गया है। पीठासीन अधिकारी ने नाम में भिन्नता का हवाला दिया और टेंडर वोट डालने का अनुरोध किया। इस पर वोटरों ने मना करते हुए हंगामा कर दुष्प्रचार शुरू कर दिया। पोलिंग पार्टी को घेरकर उन्हें रोकने की कोशिश की गई। मामले में सेक्टर मजिस्ट्रेट ने संबंधिन थाना प्रभारी को तहरीर दी है। - दिनेश रावत, आरओ


66 विरोध-प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से टेंडर वोट डालने के लिए कहा गया। जिन लोगों पर वोट डालने का आरोप था उन्हें तलाशा किया गया, लेकिन वह नहीं मिले। मतदान को लेकर आपत्ति पर कोई भी लिखित रूप से शिकायत कर सकता है। समझाने पर ग्रामीण मान गए। - कुलदीप पांडे, तहसीलदार लालकुआं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed