फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Village lights go off due to tree branch, transformer damaged

Nainital News: पेड़ की टहनी से गांव की बत्ती गुल, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

Tue, 21 Nov 2023 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 21 Nov 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Village lights go off due to tree branch, transformer damaged
नैनीताल। शहर के निकटवर्ती दोगड़ा गांव में एक व्यक्ति की लापरवाही ऊर्जा निगम और ग्रामीणों पर भारी पड़ गई। ग्रामीण ने घर के पास एक पेड़ की टहनी काटी जो कि बिजली तारों में गिर गई और शॉर्टसर्किट से ट्रांसफार्मर पोल से गिर गया और गांव की बिजली की गुल हो गई। जानकारी पर ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने ग्रामीण के खिलाफ केस दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दोगड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति सोमवार को घर के सामने जामुन के पेड़ की टहनियां काट रहा था। इसी दौरान बड़ी टहनी पास में स्थित बिजली तारों पर गिर गई। इससे बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने से गांव की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

एसडीओ प्रियंक पांडे ने बताया कि इससे ऊर्जा निगम को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक कराया जा रहा है और इस मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed