फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vijay Sankalp Yatra will start from Bageshwar in Kumaon

कुमाऊं में बागेश्वर से शुरू होगी विजय संकल्प यात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 03:15 AM IST
विज्ञापन
Vijay Sankalp Yatra will start from Bageshwar in Kumaon
हल्द्वानी। भाजपा की कुमाऊं में विजय संकल्प यात्रा बागेश्वर से 19 दिसंबर को शुरू होगी, इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल होंगे। यह यात्रा खटीमा में संपन्न होगी। इसी तरह गढ़वाल मंडल में विजय संकल्प यात्रा 18 दिसंबर को हरिद्वार से शुरू होगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे और गढ़वाल की यात्रा उत्तरकाशी में संपन्न होगी। यह जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पत्रकार वार्ता में दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विजय संकल्प यात्राओं में गृह मंत्री, रक्षा मंत्री समेत करीब 15 केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। इस यात्रा में विभिन्न राज्यों के सीएम भी शामिल होंगे। इसके अलावा भाजपा की रूम मीटिंग की योजना भी है, जिसमें प्रत्येक विधानसभा में एक हजार मीटिंग करने की योजना है। प्रदेश में सत्तर हजार से एक लाख के बीच रूम मीटिंग करने की योजना है।
विज्ञापन

हर विधानसभा में तीन सौ नुक्कड़ सभाएं होंगी
हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि जन सुझाव रथ को रवाना किया गया है। इसके जरिए प्रत्येक विधानसभा में ढाई से तीन सौ तक नुक्कड़ सभा कराएंगे। कहा कि जन सुझाव रथ (एलईडी लगी है) के जरिए एक छोटी फिल्म बनाई गई है, उसको भी दिखाया जाएगा। जन सुझाव रथ को रवाना करने के समय एक फोल्डर का विमोचन किया गया है, इसमें पार्टी का संदेश है। इसके जरिए सुझाव लिखने का विकल्प भी दिया गया है। यह रथ आचार संहिता लागू होने तक चलेंगे। आगे चुनाव आयोग से अनुमति लेकर रथों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed