{"_id":"58e0004a4f1c1bc42763db68","slug":"vice-chancellor-prof-dk-nadiad-takes-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. डीके नौडियाल ने कार्यभार संभाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. डीके नौडियाल ने कार्यभार संभाला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Sun, 02 Apr 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
कुलपति प्रो. डीके नौडियाल ने कार्यभार संभाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कुविवि के नवनियुक्त कुलपति प्रो. डीके नौडियाल का कहना है कि विश्वविद्यालय को विकास की राह पर ले जाने के साथ ही हिमालयन स्टडीज पर आधारित शोध उनकी प्राथमिकता है। कहा कि विवि में तकनीक और संचार साधनों का अधिक से अधिक उपयोग हो और सभी विभाग और संकाय ऑनलाइन हों, इसके लिए कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रो. नौडियाल शनिवार को कुलपति का कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व निवर्तमान कुलपति प्रो. नागेश्वर राव ने उन्हें कार्यभार सौंपा। प्रो. नौडियाल कहा कि आईआईटी रुड़की में अर्थशास्त्र का प्रोफेसर होने के नाते उन्हें कई यूरोपीय देशों में आयोजित कार्यशालाओं में हिस्सा लेने का मौका मिला है। इन देशों के कई शोध संस्थान हिमालय पर शोध करने को इच्छुक हैं, जिनकी मदद से कुविवि हिमालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर शोध करेगा। कहा कि कुमाऊं विवि के शोध कार्यों को देश-विदेश में पहचान दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त कुलपति ने विभागाध्यक्ष व संकाय अध्यक्षों के साथ औपचारिक बैठक की। इसमें कुल सचिव प्रो. डीसी पांडे, परिसर निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता, अल्मोड़ा परिसर के निदेशक प्रो. आरएस पथनी, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. भगवान सिंह बिष्ट, प्रो. पीसी कविदयाल, परीक्षा नियंत्रक प्रो. रजनीश पांडे, प्रो. डीएस बिष्ट, प्रो. बीएल साह, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. महेंद्र राणा, प्रो. कुलदीप बिष्ट, नागेंद्र शर्मा, एनएस रजवार, बहादुर सिंह बिष्ट, विधान चौधरी, चंद्रशेखर पंत आदि थे। बाद में कुविवि शिक्षक संघ, एनएसएस समन्वयक प्रो. ललित तिवारी और डॉ. सुचेतन साह ने निवर्तमान कुलपति प्रो. नागेश्वर राव को विदाई दी और नवनियुक्त कुलपति प्रो. नौडियाल का स्वागत किया।
विज्ञापन