{"_id":"657a12aaa90cb15f4b0405e0","slug":"vendor-zone-will-be-decided-before-the-end-of-march-nainital-news-c-238-1-ntl1001-1558-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मार्च की समाप्ति से पहले तय होगा वेंडर जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मार्च की समाप्ति से पहले तय होगा वेंडर जोन
Thu, 14 Dec 2023 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। पालिका में प्रशासक तैनात होने के बाद नगर में वेंडिंग जोन की समस्या का स्थायी हल होने की उम्मीद जग गई है। पालिका अधिकारियों का कहना है कि मार्च तक इसका समाधान कर लिया जाएगा।
नगर में फड़ कारोबारियों के लिए वेंडिंग जोन की समस्या पालिका प्रशासन के लिए चुनौती रही है। पालिका में पूर्व में पंजीकृत 121 फड़़ कारोबारियों के इतर करीब 350 से अधिक लोग फड़ लगाकर जीवनयापन कर रहे हैं। बीती बोर्डों में भी यह मामला उठा लेकिन फिर से ठंडे बस्ते में चला गया। निवर्तमान बोर्ड में वेंडर जोन चिह्नित करने की कवायद तक मामला सिमट गया। पालिका प्रशासक केएन गोस्वामी का कहना है कि मार्च तक वेंडर जोन का चयन व फड़ कारोबारियों को बसाकर इस समस्या का स्थायी हल निकाला जाएगा।
आवंटित स्थान पर ही फड़ लगाएं
नैनीताल। नगर पालिका के ईओ राहुल आनंद ने मंगलवार को पंत पार्क का निरीक्षण किया और पंजीकृत 121 फड़ व्यवसायियों से अपील की है कि पंत पार्क से गुरुद्वारे तक आवंटित स्थल पर ही फड़ लगाएं। पंजीकृत के इतर फड़ लगाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।