फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vehicles will soon run on the Patwadangar-Kalon Dangar road

Nainital News: पटवाडांगर- कलौन दांगड़ मार्ग पर जल्द दौड़ेंगे वाहन

Sun, 02 Nov 2025 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 02 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will soon run on the Patwadangar-Kalon Dangar road
पटवाडांगर कलौन मार्ग पर हुआ समतलीकरण कार्य - संवाद

विज्ञापन
नैनीताल। पटवाडांगर-कलौन दांगड़ (चोपड़ा) मार्ग पर जल्द ही वाहन दौड़ने लगेंगे। शासन से सात करोड़ 35 लाख मिलने के बाद लोनिवि ने मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।


पटवाडांगर-कलौन दांगड़ के बीच वन विभाग ने वर्षों पहले कच्चे मार्ग का निर्माण किया था लेकिन कई वर्षों तक सड़क पर आवाजाही नहीं होने से यह सड़क जर्जर हो गई थी। इस कारण इस मार्ग से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया था। मार्ग को पक्का बनाने के लिए लोनिवि ने 5.8 किमी लंबे मार्ग के डामरीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इसके लिए 7 करोड़ 35 लाख 22 हजार रुपये स्वीकृत किए थे। टेंडर प्रक्रिया के बाद अब विभाग ने सड़क पर समतलीकरण, कटिंग व कलमठ निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। सड़क बनने के बाद बल्दियाखान से ज्योलीकोट तक के लिए यह सड़क बाइपास के रूप में भी काम करेगी। बरसात के दौरान कई बार बल्दियाखान और ज्योलीकोट के बीच मलबा आने पर इस रोड से आवाजाही की जा सकेगी। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि कार्य शुरू कर दिया गया है। मार्च तक सड़क के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed