{"_id":"6965559e63d0d58bb4052a4c","slug":"vehicles-will-run-on-dhangadhi-bridge-from-february-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-2964-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: फरवरी से धनगढ़ी पुल पर दौड़ेंगी गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: फरवरी से धनगढ़ी पुल पर दौड़ेंगी गाड़ियां
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर से कुमाऊं-गढ़वाल को जोड़ने वाले वाले धनगढ़ी पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। उम्मीद है कि फरवरी में पुल पर गाड़ियां दौड़ना शुरू हो जाएंगी। इससे बरसात के दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों से आवागमन करने वाले लोगों को फायदा मिलेगा।
रामनगर के एनएच-309 स्थित धनगढ़ी और पनोद नाले पर मानसून सीजन में पानी का जलस्तर बढ़ जाता है। इस कारण नाला पार करने के चलते कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। स्थानीय लोग दोनों बरसाती नालों पर पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। वर्ष 2020 में सरकार ने दोनों नालों पर पुल निर्माण की स्वीकृति दी थी। पांच वर्ष के इंतजार के बाद धनगढ़ी पुल का निर्माण कार्य पूर्ण होने जा रहा है। एनएच के एई कपिल ने बताया कि धनगढ़ी पुल 220 मीटर लंबा बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पुल का 95 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। अब केवल पुल की एप्रोच रोड बनना बाकी है। रोड बनते ही पुल पर यातायात शुरू कर दिया जाएगा।