Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vehicles will not run on Chorgalia Road near Gaulapul

परेशानी: गौलापुल के पास चोरगलिया रोड पर नहीं चलेगी गाड़ी, सड़क को गौला नदी से खतरा; लेटलतीफी से बढ़ी परेशानी

Tue, 05 Aug 2025 11:08 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 05 Aug 2025 11:08 AM IST
सार

गौला नदी से कटाव से क्षतिग्रस्त चोरगलिया रोड को एक बार फिर खतरा पैदा हो गया है। लोनिवि अधिकारियों के निरीक्षण के बाद बनभूलपुरा रेलवे क्रॉसिंग से गौला पुल तक के मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Vehicles will not run on Chorgalia Road near Gaulapul
चोरगलिया रोड पर चल रहे सड़क चौड़िकरण के कार्य के चलते लग रहा जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौला नदी से कटाव से क्षतिग्रस्त चोरगलिया रोड को एक बार फिर खतरा पैदा हो गया है। लोनिवि अधिकारियों के निरीक्षण के बाद बनभूलपुरा रेलवे क्रॉसिंग से गौला पुल तक के मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया है। पिछले साल सितंबर में भारी बारिश से चोरगलिया रोड का 140 मीटर का हिस्सा गौला नदी में समा गया था। इसके बाद से रोड पर वनवे ट्रैफिक चल रहा है। पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग ने क्षतिग्रस्त सड़क को गौला नदी से बचाने के लिए 1.87 करोड़ की लागत से सुरक्षा कार्य शुरू किया। इसके तहत 120 मीटर लंबे और करीब 15 मीटर ऊंचे वायरक्रेट लगाए जाने हैं। ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया गया लेकिन लगातार बारिश के कारण निर्माण कार्य की जगह पानी जमा हो रहा है। इससे काम बाधित हो गया है।

विज्ञापन

सोमवार को लोनिवि अधिकारियों ने पोकलेन मशीनों से नदी का बहाव रोकने के इंतजाम किए हैं। ईई ने भूकटाव का खतरा भी बताया है। ईई के आग्रह पर प्रशासन ने इस मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित कर दिया है। एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि जनसुरक्षा के दृष्टिगत अगले आदेशों तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।

विज्ञापन

लेटलतीफी से बढ़ी परेशानी
शासन-प्रशासन की लेटलतीफी से चोरगलिया रोड को इस बरसात में भी खतरा बना है। दरअसल पिछले साल सड़क के क्षतिग्रस्त होने के बाद सिंचाई विभाग ने सुरक्षा दीवार बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था लेकिन इसे स्वीकृति नहीं मिली। इधर लोनिवि ने मानसून काल में ही सुरक्षा कार्य शुरू करा दिया। हालांकि चोरगलिया रोड को बायीं ओर से भी चौड़ा किया जा रहा है। इसके पूरा होने से बारिश थमने के बाद लोगों को राहत मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed