फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vehicles were parked outside the establishment on Nainital Road, there was no parking in the complex

Nainital News: नैनीताल रोड पर प्रतिष्ठान के बाहर खड़े थे वाहन, कांप्लेक्स में नहीं थी पार्किंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Vehicles were parked outside the establishment on Nainital Road, there was no parking in the complex

विज्ञापन
हल्द्वानी। सीएम के सचिव और आयुक्त दीपक रावत सोमवार शाम शहर में जल निकासी, पार्किंग का जायजा लेने निकले। इस दौरान नैनीताल हाईवे किनारे वाहन खड़े करने और वर्कशॉप लाइन में सड़क पर वाहनों की मरम्मत होते मिलने पर उन्होंने फटकार लगाई।आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान तिकोनिया चौराहे के सामने श्री राम चिकित्सालय के बाहर सड़कों पर वाहन खड़े करने पर हॉस्पिटल प्रबंधन को चेताया। मौके पर बोर्ड लगाया था कि वाहन ठंडी सड़क पर पार्क करें। अस्पताल की पार्किंग में कोई वाहन खड़़ा नहीं था। कहा कि अस्पताल आने वाले लोग पार्किंग का ही उपयोग करें। कहा, नैनीताल रोड पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की ओर से पार्किंग अन्यत्र लोगों को दी गई है, जो उचित नहीं है। आयुक्त ने मौके पर नगर आयुक्त, आरटीओ एवं पुलिस महकमे के अधिकारियों को मेन सड़क पर खड़े वाहनों का चालान करने को कहा।नैनीताल रोड भोटिया पड़ाव चौकी के पास जनपथ कांप्लेक्स में पार्किंग नहीं होने पर प्राधिकरण से मानचित्र निरीक्षण कर चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए। नैनीताल रोड पर ही कल्याण ज्वैलर्स की पार्किंग थी लेकिन पार्किंग पर बड़े-बड़े गड्ढे थे। इससे वहां वाहन पार्क करना संभव नहीं था। इस पर आयुक्त ने प्रतिष्ठान के स्वामी को एक सप्ताह के भीतर पार्किंग स्थल सुचारु करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ऋचा सिंह को निर्देश दिए कि नालियों की सफाई करवाने के लिए सप्ताह में एक दिन निर्धारित कर लें। प्रत्येक सप्ताह सफाई की जाए। वर्कशॉप लाइन के जिन दुकानदारों को ट्रांसपोर्ट नगर में दुकान आवंटित हो चुकी है, उन्हें वहां शिफ्ट कराएं। उन्होंने वर्कशॉप लाइन में सड़क पर गाड़ियों की मरम्मत होने पर चालान करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed