{"_id":"657a122b8590ad46150a32ea","slug":"vehicles-going-on-closed-road-due-to-negligence-of-nh-lalkuan-news-c-303-1-lku1001-324-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एनएच की लापरवाही से बंद सड़क पर जा रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एनएच की लापरवाही से बंद सड़क पर जा रहे वाहन
Thu, 14 Dec 2023 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं में ओवर ब्रिज के पास दुर्घटना को दावत देती एनएच की लापरवाही।
लालकुआं। लालकुआं से नगला के मध्य वीआईपी गेट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हाईवे पर सड़क बंद होने की जानकारी नहीं होने से वाहन चालक परेशान हो रहे हैं।
बरेली रोड पर सड़क चौड़ीकारण का कार्य चल रहा रहा है। लालकुआं से नगला बाईपास के बीच वीआईपी गेट पर एनएच की लापरवाही के कारण आने-जाने वाले वाहन चालकों में संशय बना है। मौके पर मार्ग बंद होने का संकेतक या डायवर्जन सूचना बोर्ड नहीं होने से अधिकतर वाहन एक ही रास्ते के बजाय बंद सड़क पर दौड़ रहे हैं। इसके चलते गलत ट्रैक पर आ-जाने वाले वाहनों को बैक आना पड़ रहा है। इस कारण हादसे की आशंका के साथ जाम लग रहा है। बावजूद कार्यदायी संस्था कोई संज्ञान नहीं ले रही है।