{"_id":"6a383a5f2876fb7f33094e1e","slug":"vehicles-crawled-along-the-russian-bypass-late-in-the-evening-nainital-news-c-8-1-hld1010-788134-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: देर शाम रूसी बाईपास पर रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: देर शाम रूसी बाईपास पर रेंगते रहे वाहन
Mon, 22 Jun 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। रविवार देर शाम नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने से रूसी बाईपास क्षेत्र में लंबा जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से वाहन में फंसे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि रविवार को वीकेंड के चलते भारी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचे हैं। इसके चलते अस्थायी पार्किंग स्थलों पर यातायात प्लान के अनुसार बिना होटल बुकिंग वाले पर्यटकों के वाहनों को रोक उनको शटल से नैनीताल भेजा गया। शाम सात बजे यातायात का दबाव बढ़ने के साथ ही अस्थायी पार्किंग स्थलों पर भी वाहनों की संख्या बढ़ गई। कई वाहन चालक लंबे समय तक जाम में फंसे रहे, वहीं वाहनों में बैठे लोगों को भी दिक्क़तें झेलनी पड़ी। इस दौरान कई लोगों की पुलिस से बहस भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और एसएसबी के जवानों ने मोर्चा संभाला। कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को धीरे-धीरे सुचारू कराया गया और वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि पर्यटन सीजन और वीकेंड के चलते शहर में वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए पुलिस और एसएसबी की टीम जुटी हैं।
विज्ञापन