फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vehicles crawl in Nainital in the evening

Nainital News: नैनीताल में शाम को रेंगे वाहन

Mon, 01 Jun 2026 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 01 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Vehicles crawl in Nainital in the evening
नैनीताल/रामनगर। जाम से निपटने के लिए पुलिस ने रविवार को एंट्री प्वाइंटों पर सख्ती दिखाते हुए बाहरी वाहनों की जांच की। नतीजा यह रहा कि दिनभर शहर के भीतर यातायात बाधित नहीं हुआ। हालांकि शाम छह बजे बाद एक घंटे तक जाम लगने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


शनिवार को भवाली रोड, हल्द्वानी रोड, मॉल रोड और शहर की आंतरिक सड़कें वाहनों के दबाव से कराह उठी थीं। रविवार सुबह पुलिस और एसएसबी ने शहर व एंट्री प्वाइंटों पर मोर्चा संभाल लिया। शहर के प्रमुख एंट्री प्वाइंटों और अस्थायी पार्किंग स्थलों पर जवानों की तैनाती कर दी गई। बिना होटल बुकिंग और बिना पार्किंग व्यवस्था वाले बाहरी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया गया। ऐसे पर्यटकों के वाहनों को अस्थायी पार्किंग में रोककर उन्हें शटल सेवा के जरिये नैनीताल भेजा गया। होटलों में बुकिंग और पार्किंग की सुविधा वाले पर्यटक वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति दी गई। इस दौरान हल्द्वानी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं लेकिन शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव नियंत्रित रहा। शाम छह बजे बाद पर्यटक वाहनों के लौटने से तल्लीताल डांठ, मॉल रोड और आसपास के मार्गों पर वाहन रेंगकर चले। सीओ अंजना नेगी ने बताया कि पर्यटन सीजन और वीकेंड के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। उधर, रामनगर में रविवार दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। बारिश के बीच भवानीगंज चौराहे पर पुलिस जाम को खुलवाने में जुटी रही। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम जाम वाले स्थानों पर तैनात है। संवाद
विज्ञापन


सैलानियों की आवाजाही ने बढ़ाया जाम

भवाली/भीमताल(नैनीताल)। भीमताल, भवाली और कैंची धाम में रविवार को सैलानियों की आवाजाही के चलते जाम लगने से यात्रियों और सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीमताल में सड़क किनारे वाहन खड़े करने से जाम की समस्या बनी रही। पुलिस को समस्या से अवगत कराने के बाद भी जाम नहीं खुल सका। लोगों ने कहा कि सड़क किनारे वाहन खड़े से जाम की समस्या रोजाना बनी हुई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। भवाली सेनिटोरियम बाईपास और कैंची धाम क्षेत्र में भी जाम लगने से शाम तक लोग परेशान रहे। इसके चलते अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रानीखेत, धारचूला और हल्द्वानी की ओर आवाजाही करने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। भवाली बाजार में भी जाम से स्थानीय व्यापारियों का कारोबार प्रभावित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में सीट के लिए रही मारामारी

नैनीताल। सप्ताहांत और छुट्टियों के चलते नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से बसों में सीट पाने के लिए धक्का-मुक्की और मारामारी रही। रोडवेज स्टेशन पर सुबह से ही यात्री कतारों में खड़े नजर आए। भीड़ के दबाव को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने हल्द्वानी मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ा दिए। पर रूसी बाईपास, रानीबाग और कैंची धाम में लगे भीषण जाम के कारण बसें समय पर स्टेशन तक नहीं पहुंच पाईं। इस अव्यवस्था का सीधा फायदा टैक्सी चालकों ने उठाया। यात्रियों से हल्द्वानी के लिए 300 रुपये किराया वसूला गया। बसों की कमी के कारण कई पर्यटकों को विवश होकर दोगुने-तिगुने दाम पर निजी वाहनों से सफर करना पड़ा। स्टेशन बुकिंग क्लर्क राकेश कुमार ने बताया कि नैनीताल-हल्द्वानी रूट की सभी बसों के तीन-तीन चक्कर बढ़ाए गए। जाम के चलते बसे समय से नहीं पहुंच पाई। संवाद


खैरना में पुलिस ने रोके भारी वाहन

गरमपानी (नैनीताल)। कैंची धाम में रविवार को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए खैरना पुलिस ने रानीखेत और अल्मोड़ा की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को खैरना में सड़क किनारे रोके रखा। चौकी प्रभारी सतीश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि यातायात व्यवस्था को लेकर वीकेंड पर भारी वाहनों को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि रविवार की रात बारी-बारी से भारी वाहनों को हल्द्वानी की तरफ भेजा गया। संवाद










विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed