{"_id":"67e06c9289e42d21aa029fe9","slug":"vehicle-pressure-increased-during-weekend-traffic-nainital-news-c-238-1-shld1020-112879-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: वीकेंड में बढ़ा वाहनाें का दबाव, शहर में रेंगता रहा ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: वीकेंड में बढ़ा वाहनाें का दबाव, शहर में रेंगता रहा ट्रैफिक
Mon, 24 Mar 2025 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। सप्ताहांत पर पर्यटकों की आमद बढ़ने से नैनीताल में यातायात अव्यवस्थित रहा। इसके लिए पुलिस के इंतजाम धरे के धरे रह गए। वाहनों का दबाव बढ़ने पर शहर भर में लंबा जाम लग गया। घंटों तक वाहन सड़कों पर रेंगते रहे और स्थानीय लोग परेशान रहे।
नैनीताल में शनिवार से सुबह से ही पर्यटकों की आमद बढ़ गई थी, जिससे जाम लगना शुरू हो गया था। रविवार को सुबह से ही शहर के पार्किंग स्थल फुल हो गए। इससे मॉलरोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कैंची धाम से आने वाले पर्यटकों के लिए सेनेटोरियम से शटल सेवा शुरू की गई। सेनेटोरियम से जोखिया, रूसी बाईपास और नारायण नगर में वाहनों की कतारें लग गईं। भवाली और हल्द्वानी मार्ग पर भी डांठ के पास वाहन रेंगते रहे।
पुलिस ने तीनों प्रवेश द्वार पर वाहनाें को रोक रोककर शहर में प्रवेश दिया। पहाड़ से आने वाले वाहनों को वाया रूसी बाईपास- कालाढूंगी मार्ग से हल्द्वानी की ओर भेजा जिससे रूसी बाइपास क्षेत्र में भी जाम लग गया।
विज्ञापन
वाहनाें की संख्या के सापेक्ष पुलिस कर्मी कम नजर आए। एसपी यातायात व अपराध डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि रविवार को वाहनों का दबाव ज्यादा था। कैंची धाम से नैनीताल आने वाले पर्यटक और पहाड़ से आ रहे वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। भविष्य में सप्ताहांत पर विशेष यातायात प्लान बनाया जाएगा।