फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Veer Singh was killed in a land dispute

जमीन के विवाद में हुई थी वीर सिंह की हत्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Veer Singh was killed in a land dispute
रामनगर (नैनीताल)। मालधन गांव में हुई अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जमीनी विवाद की वजह से हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के किशनपुर निवासी वीर सिंह (45) पुत्र चेतराम मालधन के आनंदनगर में परिवार के साथ रहता था। बुधवार शाम वीर सिंह पड़ोसी अमर सिंह के घर गया था, जहां उनमें विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अमर सिंह ने वीर सिंह के गले पर पाटल से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय मृतक की पत्नी भी मौके पर ही थी। इस दौरान आरोपी खुद को बचाने के लिए शव को ठिकाने लगाने की योजना बना रहा था। इस बीच ग्रामीणों ने उसे देख लिया था, जिसके बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसी रात एसपी सिटी जगदीश चंद्र भी घटनास्थल पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि आरोपी अमर सिंह से मृतक वीर सिंह ने 1700 स्क्वायर फीट जमीन खरीदी थी लेकिन आरोपी ने सड़क की जमीन उसे नापकर दे दी। इसे लेकर उनमें पूर्व में भी विवाद होता था। बुधवार शाम को भी जमीन की वजह से उनमें झगड़ा हुआ, जिसमें वीर सिंह की पाटल से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी को लिया था हिरासत में
एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि पहले मृतक की पत्नी कुंती देवी को हिरासत में लिया था, उस पर हत्या कर शक जताया जा रहा था। जांच में मृतक की पत्नी के खिलाफ कोई सुराग नहीं मिले। मृतक के जीजा कुंवर पाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।
फोटो 05आरएनआर03पी - रामनगर में हत्या आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed