फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vat Savitri Vrat, the festival of faith and belief, will be celebrated on May 29.

आस्था और विश्वास का पर्व वटसावित्री व्रत 29 मई को मनाया जाएगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Vat Savitri Vrat, the festival of faith and belief, will be celebrated on May 29.
हल्द्वानी। सोशल मीडिया में अपुष्ट जानकारी के कारण वट सावित्री व्रत पर भ्रम की स्थिति को देखते हुए पर्व निर्णय सभा ने बैठक कर बताया कि अधिकांश पंचांगों में मातृ शक्ति कि ओर से अगाध आस्था एवं विश्वास से संपन्न किया जाने वाला वट सावित्री व्रत 29 मई को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

पर्व निर्णय सभा के अध्यक्ष आचार्य डॉ. जगदीश चंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्थानीय पंचांगों और विद्वानों से विचार विमर्श के साथ ही धर्मग्रंथों का अध्ययन किया गया। निर्णय लिया गया कि वट सावित्री व्रत 29 मई को ही मनाना शास्त्र सम्मत है। सभा के संरक्षक डॉ. भुवन चंद्र त्रिपाठी, डॉ. नवीन चंद्र बेलवाल, डॉ. दिनेश चंद्र पांडे, डॉ. गोपाल दत्त त्रिपाठी और एवं पर्व निर्णय सभा के सचिव डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने विचार रखे। सभा अध्यक्ष आचार्य डॉ. जगदीश चंद्र भट्ट ने बताया कि संवत 2080 में पर्वों के संदर्भ में किसी प्रकार के भ्रम की स्थिति न हो यह सोचकर सभी पंचांगकारों एवं विद्वानों को तारा प्रसाद दिव्य पंचांग के संपादक डॉ. रमेश चंद्र जोशी ने पर्वों की सूची संलग्न कर भेजी थी। तय हुआ कि वट सावित्री व्रत 29 मई को ही मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed