फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   van nigam releif at lockdown

लॉकडाउन में वन निगम को राहत, पहाड़ी इलाकों में कर सकता है लकड़ी का ढुलान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
van nigam releif at lockdown
हल्द्वानी। वन विकास निगम की हजारों घनमीटर लकड़ी पहाड़ से मैदान तक के जंगलों में डंप पड़ी थी। कुछ लकड़ी को जंगलों से सड़क तक पहुंचाया गया था लेकिन लॉकडाउन के कारण डिपो तक पहुंचाना मुश्किल हो रहा था। इधर, फायर सीजन शुरू होने के कारण जंगलों में लकड़ी के जलकर नष्ट होने की आशंका भी बन रही थी। लकड़ी को सुरक्षित पहुंचाने के लिए निगम ने शासन से पत्राचार किया था। वन विकास निगम के आरएम डॉ जीसी पन्त ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिला प्रसासन द्वारा पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, देघाट, रामनगर, कौसानी, चौखुटिया, दन्या और शहरफाटक से लकड़ी ढुलान की अनुमति मिली है। एक हजार घनमीटर से अधिक लकड़ी का ढुलान किया जाना है। इससे पूर्व तराई के जंगलों से ढुलान की अनुमति मिली थी जिस पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed