{"_id":"10ea41c8c7c7bb06a043327dcfef7164","slug":"van-collided-with-electric-pole-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन विद्युत पोल से टकराई, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैन विद्युत पोल से टकराई, तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Thu, 28 May 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलबाबा मंदिर के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार मारुति वैन
विज्ञापन
विद्युत पोल से टकरा गई, जिससे वैन में सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो
गए। घटना का कारण वैन का टायर फटना बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची
टीपीनगर चौकी पुलिस ने क्षतिग्रस्त वैन को कब्जे में लिया, लेकिन बाद में
बगैर जांच किए छोड़ दिया।
जयताल शाह बाजार मल्लीताल नैनीताल निवासी जगदीश जोशी बुधवार सुबह पत्नी बसंती देवी, पड़ोसी लियाकत अली और साथी पूरन के साथ मारुति वैन से दिनेशपुर जा रहे थे। वैन नैनीताल निवासी सुरेश सिंह चला रहा था। बेलबाबा मंदिर के पास अचानक वैन अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई, जिससे वैन में सवार जगदीश जोशी, बसंती और लियाकत अली घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची टीपीनगर चौकी पुुलिस ने घायलों को एंबुलेंस 108 से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। सिर में चोट लगने के कारण बसंती की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जगदीश जोशी ने बताया कि वह पड़ोसी लियाकत अली को दिनेशपुर डाक्टर के पास लेकर जा रहे थे। टीपीनगर चौकी प्रभारी सुशील जोशी का कहना है कि वैन को छोड़ दिया गया है। घटना किन कारणों से हुई। इसकी जांच पुलिस ने नहीं की है।