{"_id":"60020cab8ebc3e2e5865490f","slug":"vaccinees-will-have-to-show-identity-card-haldwani-news-hld4113240130","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका लगवाने वालों को दिखाना होगा परिचय पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका लगवाने वालों को दिखाना होगा परिचय पत्र
विज्ञापन
हल्द्वानी। टीका लगवाने वालों को अपने साथ परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा। शनिवार को महिला चिकित्सालय हल्द्वानी, मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी और बीडी पांडे महिला चिकित्सालय नैनीताल में टीकाकरण होगा।
डीएम सविन बंसल ने कोविड टीकाकरण को लेकर शुक्रवार शाम कैंप कार्यालय में बैठक की। कहा कि केंद्र पर 100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगेगा। टीकाकरण के लिए वही लोग आएंगे, जिन्हें मैसेज आया हो या फिर फोन से सूचना दी गई हो। कोरोना संक्रमण की सुरक्षा को देखते हुए केंद्र के भीतर किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित होगा। प्रत्येक बूथ के बाहर एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। बायोमेडिकल वेस्ट मानकों के अनुसार निस्तारित कराया जाएगा।
16 जनवरी को चार केंद्रों पर, 18 जनवरी को 10 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। टीकाकरण कार्यक्रम के सफल संचालन को जिले 35 केंद्र चयनित किए गए हैं। आरटीओ को निर्देश दिए हैं कि पर्याप्त वाहन उपलब्ध कराएंगे। साथ ही वाहन आरक्षित भी रखेंगे ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल वाहन उपलब्ध कराए जा सकें।
विज्ञापन
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, सीडीओ नरेंद्र सिंह भंडारी, नोडल अधिकारी/ एडीएम प्रशासन केएस टोलिया, नोडल अधिकारी/सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी, एडीएम वित्त एवं राजस्व एसएस जंगपांगी, एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत, आरटीओ राजीव मेहरा, नंदकिशोर, नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर अमित श्रीवास्तव, एसडीएम विनोद कुमार, ऋचा सिंह, विवेक राय, गौरव चटवाल, अनुराग आर्य, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. धनपत कुमार, अधीक्षण अभियंता लोनिवि ओम प्रकाश, उपनिदेशक एटीआई रेखा कोहली, अधिशासी अभियंता लोनिवि एबी कांडपाल, एआरटीओ प्रशासन संदीप वर्मा आदि थे।