फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand weather: Two colors of weather seen in Uttarakhand

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में दिखे मौसम के दो रंग, एक छोर पर कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, दूसरी ओर खिली धूप

Sat, 06 Jan 2024 09:55 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 06 Jan 2024 09:55 AM IST
सार

उत्तराखंड में मौसम अपना रंग बारृ-बार बदल रहा है। आज ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज जारी किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand weather: Two colors of weather seen in Uttarakhand
मौसम का मिजाज - फोटो : amar ujala

विस्तार

तराई के बाद भाबर क्षेत्र को भी कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया है। जबकि पहाड़ों में सुबह-शाम की ठंड के अलावा दिन भर धूप खिल रही है। वहीं, आज ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज और हरिद्वार जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा नौ जनवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने से ठंड बढ़ने के आसार हैं। हालांकि बारिश होने से मैदानी इलाकों में कोहरे और गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी।

विज्ञापन

शुक्रवार को हल्द्वानी में मौसम के दो रंग दिखाई दिए। बरेली रोड और रामपुर रोड की तरफ सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा जबकि नैनीताल रोड पर धूप निकली थी। इस दौरान बाजारों में भी दुकानदार अंगीठी और हीटर सेकते दिखे।मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में देर रात से सुबह तक मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहाजबकि न्यूनतम दो डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन


पंतनगर कृषि विवि के डॉ. आरके सिंह के अनुसार अभी तीन दिन तक मध्यम से घना कोहरा रहेगा। इस दौरान कड़ाके की सर्दी रहेगी। नौ जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया काशीपुर का जेई, विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला


वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर 
हल्द्वानी में धुंध और खराब मौसम में दुघर्टनाओं को रोकने के लिए नैनीताल पुलिस ने कोशिश शुरू कर दी है। इसके लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। एसपी यातायात डा. जगदीश चंद्र के निर्देशन में शुक्रवार को पुलिस ने हल्द्वानी  विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। साथ ही चालकों को कोहरा होने पर लो बीम लाइट का इस्तेमाल करने, दूसरे वाहनों से दूरी बनाने के लिए कहा गया। 

नैनीताल में दिन में मौसम खुशगवार, शाम को सर्द हवा की मार
नैनीताल नगर में शुक्रवार को धूप खिली रही। सुबह नगर का आसमान साफ था और धूप खिली हुई थी। धूप खिलने से मौसम खुशनुमा बना रहा। हालांकि शाम को धूप छिपने के बाद ठंड बढ़ गई थी। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी नवीन धूसिया के मुताबिक अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed