फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Weather: Rain in Uttarakhand amid summer

इंतजार खत्म: बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से लोगों को राहत...नैनीताल, देहरादून समेत इन जिलों में बरसे बदरा

Thu, 20 Jun 2024 11:22 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 20 Jun 2024 11:22 AM IST
सार

पिछले कई दिनों से गर्मी से झुलस रहे प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को हुई बारिश से खासी राहत मिली है। अल्मोड़ा, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी और देहरादून के कई हिस्सों में बारिश हुई।
 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Rain in Uttarakhand amid summer
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले कई दिनों से गर्मी से झुलस रहे प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को हुई बारिश से खासी राहत मिली है। अल्मोड़ा, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी और देहरादून के कई हिस्सों में बारिश हुई। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई।

विज्ञापन


तेज बौछारों से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं अंधड़ के चलते पेड़ गिरने और रास्ते बंद होने से उनी दुश्वारियां भी बढ़ गई। अंधड़ से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ एनएच पर एक पेड़ दिर गया, जिससे एक घंटे तक आवाजाही ठप रही। इधर तराई-भाबर में लोग बुधवार को भी गर्मी से बेहाल रहे। रुद्रपुर और हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा। ऑलवेदर सड़क बंद होने से धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, अल्मोड़ा, टनकपुर जाने वाले सैकड़ों वाहन फंसे रहे। बारिश के बाद नदियों ओर गाड़-गधेरों का जल स्तर बढ़ गया है। लोहाघाट और चंपावत के घाट क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: 17 राज्यों के मुक्त विवि तैयार करेंगे 34 कौशल विकास कोर्स, आपस में करेंगे साझा; कार्यशाला शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


घाट पनार मोटर मार्ग मलबा आने से बंद हो गया है। बुधवार को बाड़ेछीना में लखुडियार के पास बड़ा पेड़ अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ एनएच पर गया। इससे पर्यटक, यात्री और वाहन चालक फंसे रहे। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने पेड़ हटाकर आवाजाही शुरू कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed