फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand weather Update Frost Yellow Alert

Uttarakhand Weather: दो दिन जमकर गिरेगा पाला, जागेश्वर में माइनस पांच डिग्री पहुंचा तापमान, ठंड से ठिठुरे लोग

Thu, 14 Dec 2023 08:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 14 Dec 2023 08:26 PM IST
सार

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पर्वतीय जिलों में ठंड रहने की संभावना जताई है। आज (14) और 15 दिसंबर को पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं पाला गिरने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand weather Update Frost Yellow Alert
weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पर्वतीय जिलों में ठंड रहने की संभावना जताई है। आज (14) और 15 दिसंबर को पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं पाला गिरने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सुबह और रात में ठंड ज्यादा रहेगी। 

विज्ञापन


बता दें कि, बुधवार को हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान दो डिग्री नीचे गिरकर 4.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गयाै। वहीं दिन का तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रशासन ने भी ठंड के प्रकोप को देखते हुए असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। 
विज्ञापन


Snowfall in Auli: बर्फबारी के बाद क्रिसमस और नए साल के लिए औली तैयार, होटलों में बुकिंग हुई तेज
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि गरीब, निर्धन और असहाय लोगों के लिए रैन बसेरा और सभी इलाकों में अलाव की व्यवस्था की है। इधर बुधवार देर शाम नगर निगम ने ठंड में खुले में सो रहे तीन निराश्रित लोगों को हल्द्वानी स्थित रैन बसेरों में पहुंचाया। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय और अपर सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने कहा कि फुटपाथ पर सो रहे असहायों के लिए रैन बसेरे में व्यवस्था की है। उधर नगर पंचायत लालकुआं के रैनबसेरों का ईओ और तहसीलदार ने निरीक्षण किया और निराश्रित लोगों के लिए  व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। 

जागेश्वर में माइनस पांच डिग्री पहुंचा तापमान, ठंड से ठिठुरे लोग

ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह शाम गिर रहे पाले के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देवदार के घने जंगलों के बीच स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। रात के समय इसमें दो से तीन डिग्री की और गिरावट आई है।

जागेश्वर धाम में पौधों पर पड़ी ओस की बूंद जमकर बर्फ में तब्दील हो चुकी है। पौधे शीशे के भीतर बंद नजर आ रहे हैं। धाम के पास बहने वाली जटागंगा नदी का पानी भी किनारों पर जमने लगा है। तापमान माइनस में पहुंचने से नलों में पानी जमने लगा है और पाइप फटने लगे हैं।

ऐसे में यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही पुजारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय हिमालयन पर्यावरण संस्थान, कोसी कटारमल, अल्मोड़ा के निदेशक प्रो. सुनील नौटियाल ने बताया कि जागेश्वर में तापमान में और भी गिरावट आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed