{"_id":"6ae3a07797d3b3dd73028497","slug":"markets-are-awash-with-colours-ahead-of-diwali-with-people-flocking-to-give-their-homes-a-new-look-haldwani-news-c-8-hld1031-859338-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दिवाली से पहले रंगों में रंगा बाजार, घरों को नया लुक देने की बढ़ी चाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दिवाली से पहले रंगों में रंगा बाजार, घरों को नया लुक देने की बढ़ी चाह
Fri, 30 Oct 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। दिवाली की रोशनी से पहले घरों की दीवारों को नए रंगों से सजाने की तैयारी शुरू हो गई है। दीवारों के लिए आकर्षक रंग चुने जा रहे हैं। सीलन और मौसम से बचाव के लिए भी टिकाऊ पेंट की तलाश है।
त्योहार नजदीक आते ही हल्द्वानी के पेंट बाजार में ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ गई है। बजट के हिसाब से लोग प्रीमियम से लेकर इकोनॉमी रेंज तक के पेंट खरीद रहे हैं। पेंट कारोबारी प्रताप बिष्ट ने बताया कि घरों के बाहरी हिस्सों के लिए एक्सटीरियर पेंट की मांग बढ़ रही है। ग्राहक ऐसे पेंट पसंद कर रहे हैं जो दीवारों को मौसम के प्रभाव और सीलन से बचाने में मदद करें। बाजार में अलग-अलग गुणवत्ता और कीमत के पेंट उपलब्ध हैं। कारोबारी कुलविंदर चावला ने बताया कि पहले घरों की रंगाई-पुताई में चूने और डिस्टेंपर का अधिक इस्तेमाल होता था, लेकिन अब प्लास्टिक पेंट और इमल्शन का चलन बढ़ा है।
फर्नीचर और पर्दों से मिलाकर चुन रहे रंग
कमरों को आकर्षक लुक देने के लिए लोग बैठक और बेडरूम की दीवारों पर अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ ग्राहक हल्के रंग पसंद कर रहे हैं तो कई फर्नीचर और पर्दों से मेल खाते रंग चुन रहे हैं। वहीं, कुछ लोग वास्तु के अनुसार भी रंगों का चयन कर रहे हैं।