{"_id":"694d9db06fdb1e1b5207c92a","slug":"uttarakhand-team-reaches-final-match-of-79th-santoshi-trophy-haldwani-news-c-337-1-ha11015-128587-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 79वीं संतोषी ट्रॉफी के निर्णायक मुकाबले में पहुंची उत्तराखंड की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 79वीं संतोषी ट्रॉफी के निर्णायक मुकाबले में पहुंची उत्तराखंड की टीम
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड की टीम ने जीत की हैट्रिक के साथ संतोष ट्रॉफी के निर्णायक मुकाबले के लिए क्वालिफाई कर लिया है। बृहस्पतिवार को आगरा में उत्तर प्रदेश की टीम को शिकस्त देकर एक दशक बाद यह उपलब्धि हासिल की है। राज्य की टीम ने पहली बार ग्रुप के सभी मैच जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। टीम संतोष ट्रॉफी के फाइनल राउंड में खेलने के लिए असोम जाएगी।
आगरा में संतोष ट्राॅफी के ग्रुप बी के मुकाबले हुए। इस ग्रुप में उत्तराखंड के साथ चंडीगढ़, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की टीमें शामिल थीं। पहले मैच में उत्तराखंड ने चंडीगढ़, दूसरे मैच में हरियाणा और बृहस्पतिवार को खेले गए तीसरे और ग्रुप के आखिरी मैच में उत्तर प्रदेश को 2-0 से पराजित किया। तीन मैचों में लगातार तीन जीत के साथ उत्तराखंड ग्रुप बी से संतोष ट्रॉफी के फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई किया।