फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Nikay Chunav: Today is the last day of nomination

आज नामांकन के लिए उतरेगा प्रत्याशियों का रेला: शाम पांच बजे तक करेंगे दावेदारी, 31 को होगी फार्मों की जांच

Mon, 30 Dec 2024 11:06 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 30 Dec 2024 11:06 AM IST
सार

सोमवार को नामांकन की अंतिम तिथि होने के कारण चुनावी समर में प्रत्याशियों का रेला उमड़ेगा। नैनीताल जिले के सात निकायों में मेयर, अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav: Today is the last day of nomination
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल जिले के सात निकायों में मेयर, अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। पर हैरानी की बात है कि अधिकतर प्रत्याशियों ने पर्चा ले लिया है लेकिन नामांकन दाखिल नहीं किया है। ऐसे में सोमवार को नामांकन की अंतिम तिथि होने के कारण चुनावी समर में प्रत्याशियों का रेला उमड़ेगा।

विज्ञापन


आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में मेयर और चेयरमैन के लिए रविवार तक 157 नामांकन पत्र बिके हैं जबकि नामांकन केवल 17 प्रत्याशियों ने दाखिल किया है। वहीं सभासद और पार्षद के लिए 740 नामांकन फॉर्म बिके हैं, इसमें भी पर्चा दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की संख्या 264 है। हालांकि मेयर और अध्यक्ष के कुछ प्रत्याशियों ने नामांकन के दो से तीन सेट खरीदे हैं। इसके बावजूद सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन पार्षद और सभासद के 400 और मेयर, चेयरमैन के 100 से अधिक प्रत्याशियों के नामांकन कराने की संभावना है।
विज्ञापन


वहीं, सोमवार यानी आज सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन होंगे। आज नामांकन प्रपत्र खरीदने वाले प्रत्याशी सोमवार शाम पांच बजे तक पर्चा दाखिल करेंगे। 31 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। दो जनवरी को शाम चार बजे तक नाम वापसी होगी। तीन जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed