फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Today Kumaon news

Morning News: चारों ओर तबाही...मलबे में दबे बच्चे, लोगों ने डर के साये में गुजारी रात; पढ़ें कुमाऊं की खबरें

Thu, 04 Jul 2024 08:40 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 04 Jul 2024 08:40 AM IST
सार

हल्द्वानी में भारी बारिश के बीच मंगलवार रात चौफुला में झोपड़ी गिरने से महिला और उसके चार बच्चे उसके नीचे एक घंटे तक दब रहे। भारी बारिश के कारण कुमाऊं के पांच जिलों में स्कूल बंद रहेंगे। पढ़िए खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand News: Today Kumaon news
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

1- हल्द्वानी में भारी बारिश के बीच मंगलवार रात चौफुला में झोपड़ी गिरने से महिला और उसके चार बच्चे उसके नीचे एक घंटे तक दब रहे। गुहार पर भी मदद नहीं मिलने पर महिला ने बच्चों को झोपड़ी के मलबे से बाहर निकाला और गीले कंबल में बैठकर रात बिताई। बुधवार सुबह सामाजिक कार्यकर्ती ने पीड़ित परिवार को वृद्धाश्रम पहुंचाया।
विज्ञापन

बारिश से मची तबाही: चार बच्चों और मां पर गिरी झोपड़ी...महिला रातभर मदद के लिए लगाती रही गुहार; ऐसे बिताई रात
विज्ञापन

 

2- मौसम विज्ञान विभाग ने रेड अलर्ट के चलते बृहस्पतिवार को कुमाऊं में चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में पहली से 10वीं तक के शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
Uttarakhand Weather: संभलकर रहें...आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट, कुमाऊं के पांच जिलों में बंद रहेंगे स्कूल
 

3- ऊधमसिंह नगर में मानसून की पहली मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान जिले में 51 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक गदरपुर तहसील में दर्ज की गई तो वहीं सबसे कम खटीमा में रही। बीती मंगलवार की रात से हुई झमाझम बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी तो पूरे दिन जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। रुद्रपुर में लगभग 14 घंटे तक लगातार मेघ धरा पर गिरते रहे। सुबह लोगों को भिंगते हुए आफिस आदि जाना पड़ा।
झमाझम बारिश: ऊधमसिंग नगर में जमकर बरसे मेघ, सड़कें तालाब में तब्दील; 14 घंटे तक लगातार चलता रहा बरसात का दौर
 
विज्ञापन

4- रुद्रपुर में एक स्कूल बस ने मंगलवार को छह महिलाओं को कुचल दिया। घटना का अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल बस ने सड़क किनारे खड़ी महिलाओं को कुचल डाला।
Rudrapur: सड़क हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने, बस ने महिलाओं को पीछे से मारी टक्कर...फिर कुचला; CCTV वायरल
 

5- हल्द्वानी में 150 से अधिक घरों में पानी घुसा, 50 लाख से अधिक के नुकसान की आशंका आंवला चौंकी गेट के पास 30 परिवारों के 80 लोगों ने भारी बारिश के बीच हाईवे पर रात बिताई।
तबाही का मंजर: 150 से अधिक घरों में घुसा पानी...50 लाख का नुकसान, 30 परिवारों ने बारिश के बीच NH पर बिताई रात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed