फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman and her four children buried after hut collapses amid rain in haldwani

बारिश से मची तबाही: चार बच्चों और मां पर गिरी झोपड़ी...महिला रातभर मदद के लिए लगाती रही गुहार; ऐसे बिताई रात

Thu, 04 Jul 2024 07:55 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 04 Jul 2024 07:55 AM IST
सार

हल्द्वानी में भारी बारिश के बीच मंगलवार रात चौफुला में झोपड़ी गिरने से महिला और उसके चार बच्चे उसके नीचे एक घंटे तक दब रहे। गुहार पर भी मदद नहीं मिलने पर महिला ने बच्चों को झोपड़ी के मलबे से बाहर निकाला और गीले कंबल में बैठकर रात बिताई।

विज्ञापन
Woman and her four children buried after hut collapses amid rain in haldwani
चार बच्चों और मां पर गिरी झोपड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी में भारी बारिश के बीच मंगलवार रात चौफुला में झोपड़ी गिरने से महिला और उसके चार बच्चे उसके नीचे एक घंटे तक दब रहे। गुहार पर भी मदद नहीं मिलने पर महिला ने बच्चों को झोपड़ी के मलबे से बाहर निकाला और गीले कंबल में बैठकर रात बिताई। बुधवार सुबह सामाजिक कार्यकर्ती ने पीड़ित परिवार को वृद्धाश्रम पहुंचाया।

वार्ड 34 चौफुला चौराहा काली मंदिर निवासी रजनी ने बताया कि मंगलवार रात करीब एक बजे झोपड़ी की कच्ची छत गिर गई। कहा कि सभी टूटे तखत पर सोए थे। बल्ली और अन्य सामान गिरने से दो बेटिया और एक बेटा दब गया। हालांकि एक बेटा तख्त के नीचे घुस गया। मदद के लिए आसपास मौजूद घरों के बाहर जाकर शोर करती रही लेकिन भारी बारिश में कोई आगे नहीं आया। किसी तरह बच्चों को खुद ही बाहर निकाला। बृहस्पतिवार सुबह वृद्धाश्रम की सेवादार अल्का ने परिवार की दुर्दशा देखी तो पांचों को आश्रम सेवा समिति वृद्धाश्रम ले आई। मलबा गिरने से बच्चों को हल्की चोटें आई हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- झमाझम बारिश: ऊधमसिंग नगर में जमकर बरसे मेघ, सड़कें तालाब में तब्दील; 14 घंटे तक लगातार चलता रहा बरसात का दौर

विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रम सेवा समिति वृद्धाश्रम के संचालक प्रकाश चंद्र डिमरी ने महिला और बच्चों को भोजन कराया और अपने पास आश्रम में जगह दी है। उन्होंने कहा कि अगर समाज के लोग मदद के लिए आगे आएं तो उनका घर बन सकता है।

रोजगार के लिए हल्द्वानी आया था परिवार
रजनी का परिवार 16-17 साल पहले यूपी से रोजगार की तलाश में हल्द्वानी आया था। पति की चार साल पहले मौत हो गई थी। महिला परिवार चलाने के लिए घरों में मेड का काम करती है।

बारिश में बह गया राशन-बिस्तर
बारिश से परिवार के कपड़े, बिस्तर, बर्तन, चूल्हा और राशन बह गया। महिला ने बताया कि उसके बच्चे स्कूल भी नहीं जाते हैं। कहा कि उसके पास आधार कार्ड और बच्चों का जन्मप्रमाण पत्र नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed