फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Today Kumaon News

Morning News: उत्तराखंड में काला गुरुवार...चार लोग जिंदा जले, पेड़ से लटका मिला ITBP जवान; पढ़िए बड़ी खबरें

Fri, 14 Jun 2024 08:33 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 14 Jun 2024 08:33 AM IST
सार

Kumaon News: अल्मोड़ा में जंगल की आग में जलकर चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार गंभीर रूप से झुलस गए। हल्द्वानी में जंगल में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। पढ़िए कुमाऊं की खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand News: Today Kumaon News
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

1- अल्मोड़ा जिले में वनाग्नि की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को जिले में स्थित बिंसर अभ्यारण के जंगल में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन जंगल की आग इतनी भयानक थी, आग बुझाने का काम शुरू करने से पहले ही आग बुझाने के लिए गई टीम इसकी चपेट में आ गई। जंगल की आग की लपटों ने टीम में शामिल फायर वाचरों और पीआरडी को चारों ओर से घेर लिया। वनाग्नि की इस घटना में चार पीआरडी के जवान और फायर वाचरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे कर्मचारियों में से एक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

Uttarakhand: अल्मोड़ा में जानलेवा हुई जंगल की आग, वन विभाग के चार कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत, चार झुलसे
विज्ञापन

 

2- गौला रेंज के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ पर लटका देख वनकर्मियों ने सूचना लालकुआं कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का उतारा। मृतक की शिनाख्त आईटीबीपी के 34वी वाहिनी के जवान के रूप में हुई।
Nainital News: आईटीबीपी के जवान का शव संदिग्ध हालात में मिला
 

3- कैंची धाम के 15 जून को होने वाले स्थापना दिवस पर उमड़ने वाले श्रद्धालुओं और पर्वतीय क्षेत्रों में घूमने जाने वालों के लिए पुलिस ने शुक्रवार से रविवार तक के लिए रूट प्लान जारी किया है। अगले तीन दिनों तक इसी व्यवस्था के तहत ही वाहन चालकों को आवागमन करना होगा।
कैंची धाम : आज से रविवार तक डायवर्ट रहेगा रूट
 
विज्ञापन

4- खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ऊर्जा निगम के एसडीओ ने किसान के परिवार को चार लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही है।
Udham Singh Nagar News: खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर किसान की मौत
 

5- बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव से सटे जंगल की आग बृहस्पतिवार को आबादी क्षेत्र में पहुंच गई। आग को घरों की ओर बढ़ता देख ग्रामीणों ने पानी डालकर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से फलदार पौधे भी झुलस गए। आग से कई हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।
Nainital News: घरों तक पहुंची जंगल की आग, फलों के पेड़ झुलसे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed