फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   body. ITBP jawan. found. suspicious circumstances.

Nainital News: आईटीबीपी के जवान का शव संदिग्ध हालात में मिला

Fri, 14 Jun 2024 05:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 14 Jun 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
body. ITBP jawan. found. suspicious circumstances.
प्रतीकात्मक
हल्दूचौड़/लालकुआं (नैनीताल)। गौला रेंज के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ पर लटका देख वनकर्मियों ने सूचना लालकुआं कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का उतारा। मृतक की शिनाख्त आईटीबीपी के 34वी वाहिनी के जवान के रूप में हुई।
विज्ञापन



गुरुवार दोपहर को वन कर्मियों ने हल्दूचौड़ दौलिया के गांव के पास हिरण बाबा मंदिर के पीछे एक पेड़ की टहनी पर युवक का शव लटका देखा। सूचना पर पहुंचे लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी और अन्य पुलिस कर्मियों ने शव को उतार कर लोगों से जानकारी ली। इस दौरान मृतक की शिनाख्त आईटीबीपी जवान चंदन कुमार (32) पुत्र किशन राम मूल निवासी गणाई गंगोली जिला पिथौरागढ़ के रूप में हुई। बताया गया कि चंदन कुमार 34 वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल कैंप हल्दूचौड़ में तैनात था। पुलिस ने आईटीबीपी की बटालियन को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन


एसएसआई हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि चंदन कुमार एक वर्ष पूर्व आईटीबीपी की स्थानीय बटालियन में स्थानांतरित होकर आया था। बताया कि जवान वर्तमान में बिंदुखत्ता विकासपुरी नंबर दो में किराये के मकान में परिवार के साथ रहता था। जवान की पत्नी दो छोटे बच्चों के साथ मायके गई हैं। समाचार लिखे जाने तक आईटीबीपी के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि आईटीबीपी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच लालकुआं पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed