फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kainchi Dham: Route will remain diverted from today till Sunday

कैंची धाम : आज से रविवार तक डायवर्ट रहेगा रूट

Fri, 14 Jun 2024 05:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 14 Jun 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Kainchi Dham: Route will remain diverted from today till Sunday
हल्द्वानी। कैंची धाम के 15 जून को होने वाले स्थापना दिवस पर उमड़ने वाले श्रद्धालुओं और पर्वतीय क्षेत्रों में घूमने जाने वालों के लिए पुलिस ने शुक्रवार से रविवार तक के लिए रूट प्लान जारी किया है। अगले तीन दिनों तक इसी व्यवस्था के तहत ही वाहन चालकों को आवागमन करना होगा।
विज्ञापन

हल्द्वानी से गुजरने वालों के लिए यह होगी व्यवस्था
- जारी रूट प्लान के अनुसार हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा जाने वाले यात्री भीमताल मोड़ से वाया भीमताल होते हुए जाएंगे।
- बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले तीनपानी तिराहे से गौला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन

- रामपुर रोड से नैनीताल जाने वाले पंचायत घर तिराहे से आरटीओ रोड, हनुमान मंदिर, कालाढूंगी बाईपास से वाया कालाढूंगी नैनीताल में प्रवेश करेंगे। भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा की ओर जाने वाले शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास, गौला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे पर निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कालाढूंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम और अल्मोड़ा जाने वाले ऊंचापुल, लालडांठ तिराहे से कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे होते हुए जाएंगे। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को यात्रा रूट पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा।

पुुलिस की अपील, आवश्यक सेवा के लिए हल्के वाहनों का प्रयोग करें
हल्द्वानी। अति आवश्यक सेवा वाले वाहन स्वामियों से पुलिस ने अनुरोध किया है कि वे भारी वाहनों की जगह छोटे मालवाहक वाहनों का प्रयोग करें। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा है कि आवश्यक वस्तुओं दूध, सब्जी आदि की पूर्ति छोटे और हल्के वाहनों से करें।
--

हल्द्वानी-काठगोदाम से चलेगी शटल सेवा
हल्द्वानी। रोडवेज प्रबंधन 14 और 15 जून को रोडवेज बस अड्डे से कैंची धाम के लिए शटल सेवा चलाएगा। इस दौरान 10 बसों को शटल के रूप में चलाने की योजना है। वहीं केमू की ओर से काठगोदाम रेलवे स्टेशन से कैंची धाम तक 20 बसों को शटल के रूप में चलाएगा। इन बसों का किराया 100 रुपये रखा गया है।
--
1200 से अधिक पुलिस कर्मी और अधिकारी रखेंगे यातायात व्यवस्था में नजर

शुक्रवार सुबह 11 बजे से मंदिर और डायवर्जन प्वाइंट पर तैनात रहेगी पुलिस

15 जून की रात 11:30 बजे तक यातायात व्यवस्था में लगी रहेगी पुलिस
व्यवस्था बनाए रखने को कुमाऊं के साथ गढ़वाल से भी बुलाया गया पुलिस बल

माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। जिला प्रशासन को कैंची धाम में 14 और 15 जून को लाखों लोगों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए कैंची धाम से हल्द्वानी-नैनीताल तक बड़ी संख्या में फोर्स और अधिकारी तैनात किए गए हैं। डीआईजी ने 1200 से अधिक पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाया है। कुमाऊं के अलावा पीएचक्यू से भी फोर्स मांगा गया था जो जिले में पहुंच गया है। ये पुलिस कर्मी 14 जून की सुबह 11 बजे से 15 जून की रात 11:30 बजे तक तैनात रहेंगे। दो दिन भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि भारी वाहनों का आवागमन शुक्रवार से ही बंद कर दिया जाएगा जो भी वाहन अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर की ओर आएंगे या जाएंगे, वे रामगढ़ मार्ग का इस्तेमाल करेंगे। व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कुमाऊं के साथ पुलिस हेड क्वार्टर से भी मदद मांगी गई है।
उन्होंने बताया कि नैनीताल जिले से दो एडिशनल एसपी, तीन सीओ, आठ इंस्पेक्टर, 46 सब इंस्पेक्टर, 16 महिला सब इंस्पेक्टर, 343 कांस्टेबल, 50 महिला कांस्टेबल और 12 यातायात पुलिस के लोग होंगे। वहीं कुमाऊं रेंज से तीन सीओ, 12 इंस्पेक्टर, 72 सब इंस्पेक्टर, 300 कांस्टेबल, 100 महिला कांस्टेबल और 26 यातायात पुलिस के जवान रहेंगे। इसके अलावा पीएचक्यू ने दो एडिशनल एसपी, दो सीओ, दो कंपनी और एक प्लाटून पीएसी को मुस्तैद किया गया है। डीआईजी ने बताया कि शुक्रवार से ही भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी जाएगी। सिर्फ आवश्यक सेवाओं के वाहनों को आने-जाने की अनुमति होगी।
--
अतिथि देवो भवः के भाव और मित्रता सेवा सुरक्षा के साथ करें ड्यूटी : डीआईजी

नैनीताल। कैंची धाम में मेले को लेकर यातायात प्लान जारी करने के बाद बृहस्पतिवार को डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत ने अधीनस्थों को ड्यूटी को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधीनस्थों से अतिथि देवो भवः और मित्रता सेवा सुरक्षा के साथ ड्यूटी करने को कहा। उन्होंने कहा कि भीड़ में बुजुर्गो, बच्चों और दिव्यांगों का विशेष ध्यान रखा जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। कहा कि अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में भी पुलिस व एलआईयू, डॉग स्क्वाड, बम डिस्पोजल व एसओजी टीम तैनात रखी जाए।
एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि कैंची मंदिर की सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी एसपी प्रकाश चंद्र व यातायात, पार्किंग संबंधित व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी एसपी हरबंश सिंह को दी गई है। इसके अलावा सीओ स्तर के अधिकारियों को जोन व निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों को सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया गया है। ब्रीफिंग के दौरान एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र, एसपी यातायात व अपराध हरबंश सिंह, सीओ नितिन लोहनी समेत कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
फोटो- 13 एनटीएल 03 पी।
--
कैंची धाम में पेयजल के पुख्ता इंतजाम करने की मांग

हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने कैंची धाम स्थापना दिवस के दिन श्रद्धालुओं के लिए पेयजल का पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। संगठन के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता ने कहा कि कैंची धाम में देश भर से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। ऐसे में पेयजल की उचित व्यवस्था होनी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना ना करना पड़े। कैंची धाम में सेवा से जुड़े देवेश अग्रवाल और पूरन लाल साह ने प्रशासन से मांग की है कि पूर्व की भांति लोगों को शरबत और ठंडा पेय वितरित कर लोगों की सेवा करने का अवसर दिया जाना चाहिए जिससे कि प्रशासन को भी मदद मिलेगी। मांग करने वाले में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, महामंत्री राजेंद्र फर्स्वाण, ऋषभ पाठक, विनोद आनंद, विजय शर्मा, राजीव वर्मा, गौरव अग्रवाल, परबजोत चंडोक, प्रमोद गोल्डी, धरमू बॉस, संजय वर्मा आदि शामिल हैं। संवाद
--
कैंची स्थापना दिवस पर अवकाश की मांग
नैनीताल। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर कुमाऊं मंडल आयुक्त और डीएम से कैंची धाम के स्थापना दिवस पर अवकाश घोषित करने की मांग की गई है। कर्मचारियों ने ऑनलाइन बैठक में यह निर्णय लेने के बाद मंडल और जिला मुखियाओं को ज्ञापन भी सौंपे। परिषद के जिलाध्यक्ष असलम अली ने कहा है कि कैंची धाम स्थापना दिवस खासा अहम दिन है। इसमें कर्मचारी भी परिवार के साथ सहभागिता करना चाहता है। प्रांतीय अध्यक्ष कुमाऊं विवि कर्मचारी संघ के भूपाल सिंह करायत ने कहा कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण वाहनों का आवागमन अत्यधिक रहता है जिससे शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों को आवागमन करने में भी दिक्कत होती है। संयुक्त परिषद के संरक्षक बहादुर सिंह बिष्ट ने कहा कि उक्त सभी परिस्थितियों को देखते हुए स्थापना दिवस पर स्थानीय अवकाश जरूरी है। बैठक में गिरजेश कांडपाल, गणेश बिष्ट, इसरार बेग, जगदीश बिष्ट, मोहित सनवाल, दीपक बिष्ट, विनोद कुमार भट्ट, आनंद सिंह जलाल, विवेक बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद आदि रहे। संवाद
--
कल सजेगी बाबा के भक्तों की महफिल कैंची धाम में
बाबा के पांच हजार भक्त कैंची धाम पहुंचे

कैंची मेले को लेकर तैयारियां हुई पूरी
कमलेश जोशी
भवाली (नैनीताल)। कैंची धाम के 60वें स्थापना दिवस पर 15 जून को देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना के मद्देनजर मंदिर ट्रस्ट ने तैयारी पूरी कर ली है। धाम को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और बाबा के कई भक्तजन यहां पहुंचने भी लगे हैं। बुधवार से कैंची मंदिर में हनुमान चालीसा के पाठ के साथ मालपुए बनाने के लिए वृंदावन से आए 40 कारीगरों की टीम लगी हुई है। इसमें बाबा के अन्य भक्त भी सहयोग कर रहे हैं।
कैंची धाम के स्थापना दिवस का श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार रहता है। 15 जून के दिन ही कई वर्ष पहले बाबा ने यहां पर हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की थी। बाबा की मनसा सिद्धि धाम का रूप ले चुके मंदिर में यूं तो अब वर्ष भर ही लोगों का तांता लगा रहता है लेकिन बाबा के भक्तों के लिए 15 जून का दिन खास महत्व रखता है। मेले की तैयारियों को लेकर मंदिर ट्रस्ट ने भी पूरी तैयारी कर ली है।
मंदिर समिति से जुड़े पंकज निगल्टिया ने बताया कि मंदिर के बाहर ऊपर और नीचे की ओर श्रद्धालुओं के जूते-चप्पल रखने के लिए पंडाल तैयार हो गए हैं। मंदिर के मुख्य गेट के सामने जिला प्रशासन और पुलिस के लिए कंट्रोल रूम बनकर तैयार हो गया है।
मंदिर ट्रस्ट के प्रदीप साह के मुताबिक इस बार यहां पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। लिहाजा उसी हिसाब से प्रसाद तैयार किया जा रहा है। भक्तों के कई दल यहां पहले ही पहुंच चुके हैं और ये सिलसिला लगातार जारी भी है। संवाद
--
बाबा की आस्था ही है जो कैंची धाम खींच लाती है...
कैंची मेले में बाबा की सेवा के लिए पहुंचे सेवादार
संवाद न्यूज एजेंसी
भवाली (नैनीताल)। बाबा नीब करौरी महाराज की आस्था ही है जो हमें हर साल कैंची धाम ले आती है। 15 जून को कैंची मेले को लेकर बाबा के भक्त अपनी-अपनी सेवा देने के लिए मंदिर पहुंच चुके हैं। बृहस्पतिवार को अमर उजाला से वार्ता में में श्रद्धालुओं ने कहा कि बाबा की कृपा उन लोगों पर हमेशा रही है। बाबा की कृपा से ही वे आज इस मुकाम पर हैं कि कैंची मेले में अपनी सेवा देने के लिए हर साल यहां खिंचे चले आते हैं।

कोट

बाबा की कृपा हम पर हमेशा रही है। बाबा की आस्था से ही हर साल कैंची मेले में प्रसाद वितरण व्यवस्था में सेवा देते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाबा उन्हें पंडित नाम से पुकारते हैं। - दिनेश कुमार दीक्षित, वृंदावन।
--

बचपन से ही कैंची मेले में अपनी सेवा देते आ रहा हूं। मेले में जूता स्टैंड की जिम्मेदारी निभाते आ रहे हैं। बाबा का आशीर्वाद हमेशा बना रहा है। बाबा की महिमा अपरंपार है। - पंकज निगल्टिया, सेवादार।
--
मंदिर में बीते 30 साल से सेवा देते आ रहा हूं। सालभर कैंची मेले का इंतजार रहता है। बाबा की कृपा से मुख्य प्रसाद वितरण संभाल रहा हूं। इस काम से मुझे बहुत सकुन मिलता है। - देवेश अग्रवाल, सेवादार।
--
मंदिर में बीते 25 वर्षों से बाबा की सेवा करने का मौका मिल रहा है। मंदिर के भंडारे में सब्जी की व्यवस्था का जिम्मा मिला है। साथ ही मंदिर के प्रशासनिक कार्य भी देख रहा हूं। - शैलेश साह, सेवादार।

फोटो कैप्सन- 13बीटीएल01-04पी।
--
हम एक सामाजिक संस्था के संस्थापक जाएंगे कैंची धाम
हल्द्वानी। हम एक सामाजिक संस्था के संस्थापक एक्स असिस्टेंट कमांडेंट आरपी सिंह 15 जून को सुबह सात बजे हल्द्वानी से एकल झांकी लेकर कैंची धाम जाएंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी आठ जून को उनकी ओर से शहीदी दिवस पर नैनीताल में जन जागृति यात्रा निकाली गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed