{"_id":"666bb2e4ff8b9442d80bc3e9","slug":"uttarakhand-news-today-kumaon-news-2024-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Morning News: उत्तराखंड में काला गुरुवार...चार लोग जिंदा जले, पेड़ से लटका मिला ITBP जवान; पढ़िए बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morning News: उत्तराखंड में काला गुरुवार...चार लोग जिंदा जले, पेड़ से लटका मिला ITBP जवान; पढ़िए बड़ी खबरें
Fri, 14 Jun 2024 08:33 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 14 Jun 2024 08:33 AM IST
सार
Kumaon News: अल्मोड़ा में जंगल की आग में जलकर चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार गंभीर रूप से झुलस गए। हल्द्वानी में जंगल में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। पढ़िए कुमाऊं की खबरें...
विज्ञापन
बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
1- अल्मोड़ा जिले में वनाग्नि की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को जिले में स्थित बिंसर अभ्यारण के जंगल में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन जंगल की आग इतनी भयानक थी, आग बुझाने का काम शुरू करने से पहले ही आग बुझाने के लिए गई टीम इसकी चपेट में आ गई। जंगल की आग की लपटों ने टीम में शामिल फायर वाचरों और पीआरडी को चारों ओर से घेर लिया। वनाग्नि की इस घटना में चार पीआरडी के जवान और फायर वाचरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे कर्मचारियों में से एक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
2- गौला रेंज के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ पर लटका देख वनकर्मियों ने सूचना लालकुआं कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का उतारा। मृतक की शिनाख्त आईटीबीपी के 34वी वाहिनी के जवान के रूप में हुई।
Nainital News: आईटीबीपी के जवान का शव संदिग्ध हालात में मिला
Nainital News: आईटीबीपी के जवान का शव संदिग्ध हालात में मिला
3- कैंची धाम के 15 जून को होने वाले स्थापना दिवस पर उमड़ने वाले श्रद्धालुओं और पर्वतीय क्षेत्रों में घूमने जाने वालों के लिए पुलिस ने शुक्रवार से रविवार तक के लिए रूट प्लान जारी किया है। अगले तीन दिनों तक इसी व्यवस्था के तहत ही वाहन चालकों को आवागमन करना होगा।
कैंची धाम : आज से रविवार तक डायवर्ट रहेगा रूट
कैंची धाम : आज से रविवार तक डायवर्ट रहेगा रूट
4- खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ऊर्जा निगम के एसडीओ ने किसान के परिवार को चार लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही है।
Udham Singh Nagar News: खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर किसान की मौत
Udham Singh Nagar News: खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर किसान की मौत
5- बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव से सटे जंगल की आग बृहस्पतिवार को आबादी क्षेत्र में पहुंच गई। आग को घरों की ओर बढ़ता देख ग्रामीणों ने पानी डालकर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से फलदार पौधे भी झुलस गए। आग से कई हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।
Nainital News: घरों तक पहुंची जंगल की आग, फलों के पेड़ झुलसे
Nainital News: घरों तक पहुंची जंगल की आग, फलों के पेड़ झुलसे