Shweta Mahara: आखिर कौन है श्वेता मेहरा, जिसके एक बयान से उत्तराखंड में मचा हड़कंप; लोगों ने जताई आपत्ति
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद की गंगोलीहाट की रहने वाली श्वेता मेहरा इन दिनों चर्चां में है। चर्चा में आने की वजह एक वायरल वीडियो है। जिसमें श्वेता मेहरा भू कानून के खिलाफ बोलते हुए नजर आ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्वेता मेहरा उत्तराखंड की मशहूर लोक कलाकार है। इन दिनों श्वेता मेहरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में श्वेता मेहरा भू कानून के खिलाफ कहती हुई नजर आ रही है। हालांकि अमर उजाला से बातचीत में श्वेता ने कहा कि वह भू-कानून के खिलाफ कभी नहीं रहीं, बल्कि पक्ष में हैं।
बता दें कि, श्वेता मेहरा ने साल 2018 में भोजपुरी एक्टर केसरी लाल यादव के साथ फिल्मी करियर की शुरुआत की। वर्तमान में वह दिल्ली में रहती हैं। श्वेता अब तक कई कुमाऊंनी और गढ़वाली फिल्म व एल्बम में अभिनय कर चुकी हैं। उनके कुमाऊंनी गीत ढाई हाथै धमेली को सोशल मीडिया में खूब प्यार मिला। श्वेता मेहरा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शानदार गीतों की प्रस्तुति दे चुकी हैं। उन्हें प्रशंसकों का खूब प्यार मिल रहा है।
ये पढ़ें- Shweta Mahara: मैं भू कानून के पक्ष में थी और रहूंगी...श्वेता मेहरा ने ऐसा क्या कह दिया कि देनी पड़ गई सफाई
वीडियो में श्वेता मेहरा क्या कहतीं नजर आई
''मैं उत्तराखंड की हूं, यहीं से मेरी पढ़ाई हुई है और यहां रही हूं। मैं पहाड़ और यहां के निवासियों की भावनाओं को भली-भांति समझती हूं, इसलिए हमेशा भू कानून के पक्ष में थी और रहूंगी। मगर इसकी आड़ में महिलाओं की बेइज्जती करने वालों के साथ नहीं हूं। कुछ लोग इसकी आड़ में कलाकारों, महिलाओं की भी बेइज्जती कर रहे हैं। उनकी यह हरकत आंदोलन को गलत राह पर ले जा रही है।''
यह कहना है लोक कलाकार श्वेता मेहरा का। भू-कानून को लेकर बीते सोमवार को श्वेता मेहरा के नाम से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिससे श्वेता मेहरा के प्रशंसक हैरान थे। अमर उजाला से बातचीत में श्वेता मेहरा ने कहा कि वह भू-कानून के खिलाफ कभी नहीं रहीं, बल्कि पक्ष में हैं। साथ ही सरकार को भी जनता की भावनाओं को समझते हुए ऐसा कानून बनाना चाहिए जिससे यहां के लोगों की जमीन किसी के पास यूं ही न चली जाए।