फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Mukhani missing merchant navy personnel is working in Tehri

Haldwani: मुखानी का लापता मर्चेंट नेवी कर्मी टिहरी में कर रहा है काम, मुंबई जाने की बात कहकर घर से गया था

Mon, 07 Oct 2024 08:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 07 Oct 2024 08:17 PM IST
सार

मुखानी क्षेत्र से लापता मर्चेंट नेवी कर्मी की लोकेशन सातवें दिन टिहरी में मिली है। वह वहां एक होटल में सात दिन से काम कर रहा है। पुलिस ने वीडियो कॉल के जरिये उसके परिजनों से बात भी कराई। पुलिस व परिजन युवक को लाने टिहरी रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Mukhani missing merchant navy personnel is working in Tehri
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र से लापता मर्चेंट नेवी कर्मी की लोकेशन सातवें दिन टिहरी में मिली है। वह वहां एक होटल में सात दिन से काम कर रहा है। पुलिस ने वीडियो कॉल के जरिये उसके परिजनों से बात भी कराई। पुलिस व परिजन युवक को लाने टिहरी रवाना हो गए हैं।

मुखानी के हिम्मतपुर मल्ला स्थित नारदीपुरम निवासी जगदीश सिंह रावत ने मुखानी थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि हिमांशु मर्चेंट नेवी में काम करता है। 25 सितंबर की सुबह हिमांशु यह कहकर घर से निकला था कि वह मुंबई के बेलापुर स्थित कंपनी कार्यालय से करीब 27 लाख रुपये का अपना भुगतान लेने गया है। एक अक्तूबर को हिमांशु से फोन पर बात हुई थी।

विज्ञापन


उसने कंपनी का दिया चेक बाउंस होने और दो अक्तूबर को दूसरा चेक मिलने की बात कही। तब से फोन स्विच ऑफ आ रहा था। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि गुमशुदा मानकर जब जांच की गई तो युवक के मोबाइल की लोकेशन टिहरी में निकली। उसे जल्द वहां से लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed