फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarakhand News Leopard took away teenager and girl from their home in Kumaon both died

Leopard Attack: कुमाऊं में किशोर और बच्ची को घर से उठा ले गए तेंदुए, दोनों की मौत, दो लोग हुए घायल

Thu, 17 Oct 2024 10:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नानकमत्ता/कांडा/रानीखेत
संवाद न्यूज एजेंसी, नानकमत्ता/कांडा/रानीखेत Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Oct 2024 10:18 PM IST
सार

Uttarakhand News: ऊधमसिंह नगर के नानकमत्ता क्षेत्र में 13 वर्षीय बालक को तेंदुआ उठाकर ले गया। वहीं, शाम को बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में तीन साल की बच्ची को भी तेंदुए ने मार डाला।

विज्ञापन
Uttarakhand News Leopard took away teenager and girl from their home in Kumaon both died
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुमाऊं में वन्यजीवों का आतंक थम नहीं रहा है। तेंदुओं के हमले की तीन घटनाओं में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर के नानकमत्ता क्षेत्र में रनसाली रेंज के प्लाट संख्या चार के समीप ग्राम बिचवा भूड़ निवासी कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा खेती-बाड़ी करते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे उनका 13 वर्षीय बेटा गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी घर के आंगन में लगे नल में हाथ धो रहा था। तभी गन्ने के खेत से निकला तेंदुआ गोपी की गर्दन पकड़कर खींच ले गया। माता-पिता और परिजनों के शोर मचाने पर आसपास काम कर रहे ग्रामीण खेत की ओर दौड़ पड़े। इस पर तेंदुआ जंगल में भाग गया। गंभीर रूप से घायल गोपी को सितारगंज उपजिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


डॉ. रविंद्र सिंह ने बताया कि किशोर के गले की नलियां फट गई थीं, जिससे ज्यादा रक्त बह गया। घटना से मां मनजीत कौर, छोटे भाई अर्शदीप सिंह व लवप्रीत सिंह व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गोपी ग्राम बिचवा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। उसके दोनों छोटे भाई हर्षदीप व लवप्रीत भी इसी विद्यालय में पढ़ते हैं। बृहस्पतिवार को वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में अवकाश के चलते तीनों भाई घर पर ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: हल्द्वानी की नाबालिग छात्रा से दिल्ली के होटल में दरिंदगी, पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

इधर, बागेश्वर जिले की कांडा तहसील धरमघर वन रेंज के औलानी गांव निवासी रवि उप्रेती की तीन वर्षीय बेटी योगिता उर्फ भूमिका बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे अपनी दादी कला उप्रेती के साथ खेल रही थी। साथ ही उसका छोटा भाई शौर्य भी था। तभी तेंदुए ने हमला कर दिया और योगिता को उठा ले गया। परिजन और ग्रामीणों शोर मचाते हुए दौड़े तो तेंदुआ बच्ची को कुछ दूरी पर छोड़कर जंगल की ओर भाग गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान गीता देवी ने बताया कि तेंदुए ने मासूम के गले व सिर पर गहरे जख्म कर दिए थे। ग्रामीणों ने तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।

इधर, रानीखेत क्षेत्र में बुधवार देर शाम बाइक से घर लौट रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य खिरखेत नीरज तिवारी और उनके मित्र धर्मेंद्र चौधरी पर ग्वाड़ स्टेट के पास तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे बाइक भी अनियंत्रित हो गई। शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भाग निकला लेकिन दोनों के पांव पर पंजे के निशान गड़ा गया।

दो पिंजरे और ट्रैंकुलाइज गन लेकर पहुंची टीम
बागेश्वर रेंज के रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि सूचना मिलने के बाद धरमघर रेंज की टीम तत्काल मौके की ओर रवाना हो गई थी। दो पिंजरे और ट्रैंकुलाइन गन लेकर टीम भी गांव पहुंच चुकी है। वहीं धरमघर रेंज के रेंजर प्रदीप कांडपाल ने बताया कि टीम गांव पहुंच चुकी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की चार टीमों को मौके पर भेजा गया है। मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक उत्तराखंड से पिंजरा लगाने और तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने की अनुमति मिल गई है। मैं भी पशु चिकित्सक के साथ घटनास्थल को जा रहा हूं। वन विभाग की टीम घटना स्थल के आसपास गश्त कर रही है।
- ध्रुव सिंह मर्तोलिया, डीएफओ बागेश्वर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed