फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Haldwani city old drinking water lines have become dilapidated

Haldwani: लीकेज जुड़वा रहे अफसर...नतीजा सिफर, जर्जर हो गई हैं शहर की पुरानी पेयजल लाइनें; जानिए पूरी डिटेल

Sat, 11 May 2024 08:29 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 11 May 2024 08:29 AM IST
सार

हल्द्वानी शहर की पुरानी पेयजल लाइनें लोगों को पानी पिलाते-पिलाते बूढ़ी हो चली हैं। अधिकतर लाइनों में लीकेज की समस्या है जिससे घरों तक पानी पहुंचने से पहले ही लीकेज होने की वजह से बर्बाद हो जाता है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Haldwani city old drinking water lines have become dilapidated
haldwani - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी शहर की पुरानी पेयजल लाइनें लोगों को पानी पिलाते-पिलाते बूढ़ी हो चली हैं। अधिकतर लाइनों में लीकेज की समस्या है जिससे घरों तक पानी पहुंचने से पहले ही लीकेज होने की वजह से बर्बाद हो जाता है। जल संस्थान भी इन लाइनों की मरम्मत करते थक रहा है लेकिन लाइन जोड़ने के बाद फिर उसी स्थान पर लीकेज की समस्या मिलने से विभाग भी परेशान है। वहीं इस समस्या के चलते आए दिन शहर के कई इलाकों में पानी नहीं आने की समस्या मिलती रहती है जिसका अब तक स्थायी हल नहीं मिल पाया है।

लीक हो रही लाइनों से न सिर्फ पानी की बर्बादी हो रही है, बल्कि सड़कों का डामर भी उखड़ रहा है। विभाग की मानें तो हर माह लीकेज से जुड़ीं 35 शिकायतें पहुंचती हैं जिनमें विभाग टीम लगाकर मरम्मत कार्य चलाता है। शुक्रवार को अमर उजाला ने शहर की लीकेज हो रहीं लाइनों की पड़ताल की जिसमें कई स्थानों पर लाइनों से पानी रिसता हुआ मिला। इनमें से कुछ लाइनें तो ऐसी थी जिनमें दो बार मरम्मत कार्य हो चुका है लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। विभाग का तर्क है कि गर्मी में पेयजल लाइनों के फैलने से लीकेज की समस्या शुरू होती है जिससे आए दिन यह समस्या देखने को मिलती है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: चोरी की पांच बाइकें हुईं बरामद...मास्टर चाबी से खोलता था लॉक, पुलिस ने रामपुर के युवक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल रोड पर होटल देवाशीष के सामने
यहां जल संस्थान की शीशमहल फिल्टर प्लांट से आने वाली दो मुख्य पेयजल लाइन हैं। इनमें से एक लाइन में लंबे समय से लीकेज हो रही है और पानी नाली में बह रहा है। स्थानीय लोगों से पूछने पर पता चला कि लाइन में तीन माह से लीकेज है। पहले कम पानी रिसता था लेकिन गर्मी में पानी की अधिक बर्बादी हो रही है।

 

देवलचौड़ देवाशीष कॉलोनी
जल संस्थान के ट्रांसपोर्ट नगर नलकूप से लगी पेयजल लाइन यहां से होकर गुजरती है जिससे रामपुर रोड के 20 घरों तक पानी पहुंचता है। लाइन में एक सप्ताह से लीकेज की समस्या है। बीते दो दिन पहले लाइन में लीकेज की मरम्मत का कार्य चलाया गया लेकिन कुछ समय तक पानी का बहाव रुकने के बाद फिर से लीकेज शुरु हो गया है जिससे पानी बर्बाद हो रहा है।

 

नैनीताल रोड पर जल निगम कार्यालय के पास
शीशमहल प्लांट की लाइन में बीते तीन माह से लीकेज की समस्या बनी हुई है। विभाग की इस पेयजल लाइन से बाजार और नैनीताल रोड पर तिकोनिया तक पानी पहुंचता है लेकिन लाइन में लीकेज होने से आस-पास छोटे-छोटे तालाब बनने लगे हैं। वहीं पानी के लीक होने से सड़क का डामर उखड़ गया और गड्ढा बन गया है जिससे सड़क पर आवाजाही के दौरान दुर्घटना का भी खतरा बना हुआ है।

 

बेस अस्पताल के सामने बीते 15 दिन से लीकेज की समस्या बनी है। इस पेयजल लाइन से बाजार और बरेली रोड क्षेत्र में आपूर्ति होती है। विभाग की ओर से इसे एक बार गड्ढा खोदकर ठीक किया लेकिन दो दिन बाद फिर लाइन में लीकेज की समस्या आ गई। जिसके बाद विभाग की ओर से इसकी दोबारा मरम्मत की गई लेकिन यह कार्य भी स्थायी नहीं हो पाया जिसके चलते अब विभाग लाइन की स्थाई मरम्मत के इंतजाम में लगा हुआ है।

जल संस्थान की अधिकतर पेयजल लाइनें 1970 के समय की हैं जिनमें लीकेज की समस्या आती रहती है, इनका स्थायी समाधान नई पेयजल लाइन बिछने के बाद ही होगा। जिन इलाकों में पेयजल लाइन में लीकेज हैं उनकी मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। - आरएस लोशाली, ईई, जल संस्थान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed