Haldwani News: चोरी की पांच बाइकें हुईं बरामद...मास्टर चाबी से खोलता था लॉक, पुलिस ने रामपुर के युवक को पकड़ा
Haldwani News: पुलिस ने बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा कर दिया है। रामपुर निवासी ऑटोलिफ्टर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की पांच बाइकें बरामद की हैं। उसके खिलाफ रामपुर जिले में भी तीन मुकदमे दर्ज हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा कर दिया है। रामपुर निवासी ऑटोलिफ्टर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की पांच बाइकें बरामद की हैं। उसके खिलाफ रामपुर जिले में भी तीन मुकदमे दर्ज हैं।
एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने शुक्रवार को मामले का खुलासा किया। बताया कि हल्द्वानी कोतवाली और बनभूलपुरा थाने में पुलिस ने बाइक चोरी के पांच मुकदमे दर्ज किए थे। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी उमेश कुमार के नेतृत्व में चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और पड़ताल की तो 23 वर्षीय साहिल को एफटीआई रोड मेडिकल चौकी से चोरी की अपाचे बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से यूपी के रामपुर जिले के गांव अजीतपुर थाना सिविल लाइन का निवासी है और वर्तमान में बनभूलपुरा क्षेत्र के इंदिरानगर में किराये पर रहता है। यहां रंगाई-पुताई का काम करता है।
ये पढ़ें- Nainital: आज और कल बदलेगा रूट, वीकेंड पर जाम की समस्या से बचने के लिए पुलिस ने उठाया कदम; यह होगा नया प्लान
पूछताछ में उसने बाइक चोरी की अन्य घटनाओं को भी स्वीकार किया। बताया कि वह जिस से रैकी करता था वह भी चोरी की थी। पहली बाइक दूर खड़ी कर वह दूसरी चुरा ले जाता था। बाद में आकर बाइक उठा ले जाता था। इसके लिए उसने मास्टर चाबी भी बनवा रखी थी। इन दिनों वह चोरी की बाइकों को बेचने की फिराक में था। अभियुक्त के खिलाफ यूपी के रामपुर जिले में भी तीन मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त पर थाना सिविल लाइन रामपुर में आर्म्स एक्ट समेत दो मुकदमे और थाना गंज रामपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। टीम में मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार, हेड कांस्टेबल इसरार नबी, प्रह्लाद सिंह और अनिल जौहरी आदि थे।
बरामद बाइक यहां से हुई थीं चोरी
1- सात मई को नीलांचल कॉलोनी डहरिया निवासी दीक्षित जोशी की बाइक सुशीला तिवारी अस्पताल के बाहर से चोरी हुई थी।
2- तीन मई को तेजपुर नेगी लालकुआं निवासी सचींद्र कविदयाल की बाइक सुयाल कॉलोनी बरेली रोड से चोरी हुई थी।
3- 20 अप्रैल को इंदिरानगर बनभूलपुरा निवासी हसीन साह की बाइक घर के बाहर से चोरी की गई थी।
4- 21 फरवरी को प्रेम विहार बड़ी मुखानी निवासी भुवन चंद्र पांडे की बाइक सुशीला तिवारी अस्पताल के बाहर से चोरी हुई थी।
5- चार दिसंबर 2023 को दमुवाढूंगा पनचक्की निवासी राहुल राजपूत की बाइक रुद्राक्ष बैंक्वेट हॉल के सामने से चोरी हुई थी।