फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Efforts to include adventure sports in the National Games 2024

National Games: नेशनल गेम्स में एडवेंचर स्पोर्ट्स को शामिल करने की कवायद, उत्तराखंड ओलंपिक संघ देगा प्रस्ताव

Thu, 08 Feb 2024 12:55 PM IST
हीरा मेहरा अंशुल डांगी, संवाद
अंशुल डांगी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 08 Feb 2024 12:55 PM IST
सार

उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल के माध्यम से अब एडवेंचर स्पोर्ट्स को भी बढ़ावा देने की योजना है। इसके लिए राष्ट्रीय खेलों में राफ्टिंग को शामिल करने की तैयारी है। उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने इसके लिए योजना बनाई है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Efforts to include adventure sports in the National Games 2024
राफ्टिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल के माध्यम से अब एडवेंचर स्पोर्ट्स को भी बढ़ावा देने की योजना है। इसके लिए राष्ट्रीय खेलों में राफ्टिंग को शामिल करने की तैयारी है। उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने इसके लिए योजना बनाई है और जल्द ही प्रदेश सरकार को इसका प्रस्ताव देने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए भारतीय ओलंपिक संघ ने 34 खेलों को कराए जाने पर सहमति दी है। यह सभी खेल ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त हैं। वहीं राष्ट्रीय खेलों के माध्यम से अब प्रदेश के एडवेंचर स्पोर्ट्स को भी जोड़ने की कवायद हो रही है। दरअसल 38वें राष्ट्रीय खेल में 38 खेल आयोजित करने की बात प्रदेश स्तर पर कही गई है। इसलिए अब चार खेलों को इसमें शामिल किए जाने की योजना है। हालांकि इस पर अभी सहमति नहीं बन सकी है, लेकिन वाटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर स्पोर्ट्स को इससे जोड़े जाने की योजना है।

विज्ञापन
दरअसल राष्ट्रीय खेल में कयाकिंग कैनोइंग, रोइंग, सेलिंग को वाटर स्पोर्ट्स के रूप में शामिल किया गया है जिनका आयोजन गूलरभोज डैम में प्रस्तावित है। वहीं प्रदेश में ऋषिकेश राफ्टिंग का सबसे बड़ा हब है। यहां हर साल हजारों लोग राफ्टिंग करने आते हैं। इसके साथ ही रामगंगा, सरयू, मोरी, यमुना नदी में भी कई जगह राफ्टिंग होती है। इसलिए राफ्टिंग को राष्ट्रीय खेल का हिस्सा बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उत्तराखंड ओलंपिक संघ एक योजना बनाकर खेल विभाग को जल्द देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बीच गेम्स भी शामिल करने की कवायद
राफ्टिंग के साथ ही बीच गेम्स को भी राष्ट्रीय खेल का हिस्सा बनाने की योजना है। इसके लिए ऋषिकेश में आयोजन स्थल भी चिह्नित किया गया है जहां पर बीच वॉलीबाल, बीच हैंडबाल और बीच फुटबॉल को आयोजित कराया जाएगा। हालांकि यह भारतीय ओलंपिक संघ पर निर्भर रहेगा कि वह इन खेलों को अलग से इवेंट करार देगा या फिर मुख्य खेल के अंतर्गत ही शामिल करेगा।

राष्ट्रीय खेल में एडवेंचर स्पोर्ट्स को शामिल करने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश वाटर स्पोर्ट्स का हब है। इसलिए उत्तराखंड ओलंपिक संघ की कोशिश राष्ट्रीय खेल में एडवेंचर स्पोर्ट्स के रूप में राफ्टिंग को भी शामिल कराने की है। इसके लिए योजना बनाकर खेल विभाग को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। -डीके सिंह, महासचिव, उत्तराखंड ओलंपिक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed